नालंदा जिला के कल्याण बिगहा स्थित नालंदा शूटिंग रेंज में प्रशिक्षण ले रहे निशानेबाज अभिषेक कुमार ब्राजील में एक से 15 मई तक होने वाले डेफ ओलंपिक में निशाना साधेंगे। अभिषेक 50 मीटर एयर राइफल थ्री पोजीशन और प्रोन स्पर्धा में भाग लेंगे। अभिषेक को कान से सुनाई नहीं देता है।
अभिषेक वर्तमान समय में दिल्ली के कर्णी सिंह रेज में सरकारी खर्चे पर अभ्यास कर रहे हैं। पटना जिला के बाढ़ प्रखंड स्थित गोसाईं मठ गांव निवासी गजेन्द्र गिरी व ममता देवी के पुत्र अभिषेक वर्ष 2013 से बिहार सरकार की ओर से कल्याण बिगहा में चलने वाले ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण ले रहे हैं।
अभिषेक कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक अपने नाम किया है।
शुरुआती दिनों में अभिषेक 10 मीटर एयर राइफल की ट्रेनिंग ले रहे थे। बाद में उन्होंने 50 मीटर स्पर्धा का अभ्यास शुरू किया। पिछले 24 से 26 फरवरी तक नईदिल्ली में आयोजित ट्रायल में अभिषेक ने हिस्सा लिया था और उन्होंने यह सफलता हासिल की। वे 26 अप्रैल को ब्राजील के लिए रवाना होंगे।






- Asia Rugby U20 Sevens Championship राजगीर में रग्बी का धमाका
- राजू वाल्श के निधन पर पीडीसीए के सचिव राजेश कुमार व उपाध्यक्ष रहबर आबदीन ने जताया शोक
- सुब्रतो कप अंडर-17 फुटबॉल : बेगूसराय और पूर्णिया सेमीफाइनल में
- बिहार क्रिकेट ने खोया एक सच्चा सिपाही, राजू वाल्श नहीं रहे
- KhelDhaba 07 August 2025 Epaper हॉकी, रग्बी, फुटबॉल और क्रिकेट – सब कुछ एक क्लिक में!
- रग्बी के रंग में रंगा राजगीर, एशिया अंडर-20 सेवंस रग्बी चैंपियनशिप का शेड्यूल जारी
- मोहम्मद सिराज ICC रैंकिंग आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में मोहम्मद सिराज ने लगाई छलांग
- BCCI RTI से छूट : खेल विधेयक में बीसीसीआई को राहत