Thursday, February 12, 2026
Home बिहारक्रिकेट Ajit Azad Cricket Competition में बक्सर ने पूर्णिया को हराया

Ajit Azad Cricket Competition में बक्सर ने पूर्णिया को हराया

by Khel Dhaba
0 comment

हाजीपुर। वैशाली जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में 21 वीं राज्यस्तरीय अभियंता अजीत कुमार आजाद मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को दूसरे ग्रुप का पहला क्वार्टर फाइनल मैच बक्सर एवं पूर्णिया के बीच खेला गया। जिसमें बक्सर की टीम ने पूर्णिया की टीम को एकतरफा मुकाबले में 156 रनों से पराजित कर दूसरे सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया।

सेमीफाइनल में बक्सर का मुकाबला शुक्रवार को सीतामढ़ी एवं सुपौल के बीच होने वाली मैच की विजेता टीम से होगी। विजेता टीम के विशाल कुमार सिंह को मैन आफ द मैच का पुरस्कार मोनू सिंह ने दिया। शुक्रवार को दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच सीतामढ़ी एवं सुपौल के बीच खेला जाएगा।

वैशाली के भगवानपुर रत्ती गांव स्थित डा. जेपी सिंहा स्टेडियम में आयोजित हो रही प्रतियोगिता का दूसरे ग्रुप का पहला क्वार्टर फाइनल मैच बक्सर एवं पूर्णिया के बीच खेला गया। 35-35 ओवरों के निर्धारित मैच का टास बक्सर की टीम के कप्तान ने जीता तथा पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए बक्सर की टीम ने सभी विकेट के नुकसान पर 241 रनों का स्कोर खड़ा किया। अपने टीम के लिए विशाल कुमार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 65 रनों की अर्द्ध शतकीय पारी खेली। जबकि आदर्श कुमार ने 50 रन तथा कुमार प्रभात ने 26 रनों की पारी खेली। पूर्णिया टीम की ओर से सबसे सफल गेंदबाज रहे आलोक कुमार जिन्होंने 04 विकेट तथा शिवम कुमार ने 03 विकेट लिए।

242 रनों के विजय लक्ष्य को प्राप्त करने उतरी पूर्णिया की टीम के बल्लेबाजों ने बक्सर के गेंदबाजों के समक्ष अपने घुटने टेक दिए तथा महज 85 रन बनाकर आलआउट हो गई और यह मैच 156 रनों से हार गई।

अपने टीम के लिए कोई भी बल्लेबाज कुछ नही कर सका। बक्सर की टीम की ओर से सबसे सफल गेंदबाज रहे रंजन यादव जिन्होंने 03 विकेट लिया। मैच समाप्ति के उपरांत विजेता टीम के विशाल कुमार को मैन आफ दी मैच का पुरस्कार मोनू कुमार सिंह ने दिया। इस मौके पर काफी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित थे। शुक्रवार को सीतामढ़ी एवं सुपौल के बीच मैच खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights