गया। निक्कू सिंह (35 रन 2 विकेट) के हरफनमौला खेल, रंजन राज (69 रन) की अर्धशतकीय पारी और राजू पांडेय (3 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत गया ने हेमन ट्रॉफी अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के मगध जोन के मुकाबले में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए नालंदा को 123 रन के भारी अंतर से पराजित किया।
गया के गया कॉलेज खेल परिसर में खेले गए इस मुकाबले में टॉस गया ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 259 रन बनाये। जवाब में नालंदा की टीम 38.2 ओवर में 136 रन पर ऑल आउट हो गई। 35 रन और दो विकेट चटकाने वाले निक्कू सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
मैच का डाटा
गया की बैटिंग : 50 ओवर में नौ विकेट पर 259 रन
मंगल महरौर ने 33 गेंद में 3 चौका की मदद से 25 रन बनाये।
विकेटकीपर बल्लेबाज रंजन राज ने 90 गेंद में 8 चौका की मदद से 69 रन की पारी खेली
कुश प्रताप ने 25 गेंद में 25 रन बनाये
यशराज सिंह ने 25 गेंद में 1 चौका व 2 छक्का की मदद से 23 रन बनाये
गौतम कुमार ने 8 रन बनाये
आशुतोष अमन ने 17 गेंद में 16 रन बनाये
नरेंद्र प्रसाद ने 14 रन की पारी खेली
गौरव कुमार ने 18 रन की पारी खेली
निक्कू सिंह ने 28 गेंद में दो चौका व 1 छक्का की मदद से 35 रन बनाये
किशोर शिवम ने 12 रन बनाये
नालंदा की बॉलिंग
रश्मिकांत रंजन ने 42 रन देकर 1 विकेट चटकाये
कुंदन वर्मा ने 35 रन देकर 3 विकेट झटके
मनीष राज ने 65 रन खर्च किये और 3 विकेट चटकाये
आदित्य राज ने 32 रन देकर 1 विकेट चटकाये
नालंदा की बैटिंग : 38.2 में 136 रन पर ऑल आउट
नमन गौरव ने 102 गेंद में 6 चौका की मदद से 55 रन
मुन्ना कुमार ने 7 रन बनाये
विश्वजीत कुमार ने 4 रन बनाये
अंकित राज ने 8 रन बनाये
कुंदन वर्मा ने 40 रन बनाये
आदित्य राज ने 6 रन बनाये
अतिरिक्त के सहारे 16 रन बने
गया की बॉलिंग
निक्कू सिंह ने 21 रन देकर 2 विकेट चटकाये
गौरव कुमार ने 28 रन देकर 2 विकेट चटकाये
आशुतोष अमन ने 21 रन देकर 2 विकेट चटकाये
राजू पांडेय ने 17 रन देकर 3 विकेट चटकाये
मैच के हीरो
प्लेयर ऑफ द मैच : निक्कू सिंह
बेस्ट बैट्समैन : रंजन राज
बेस्ट बॉलर : कुंदन वर्मा





- बिहार क्रिकेट अकादमी वैशाली जिला क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल में

- ललित विजय मेमोरियल राज्य स्तरीय फुटबॉल का शानदार आगाज

- लक्ष्मण सिंह स्मृति स्कूली क्रिकेट में चैंपियंस और लायंस जीते

- बेगूसराय जिला क्रिकेट लीग में दिनकर, बलिया और बेगूसराय क्रिकेट क्लब विजयी

- भागलपुर जिला क्रिकेट लीग में बाराहपुर क्लब जीता

- मधुबनी जिला क्रिकेट लीग में नन्हे क्रिकेट एकेडमी रेड जीता

- बिहार वीमेंस कबड्डी लीग के दूसरे संस्करण का बजा बिगुल

- वैशाली जिला क्रिकेट लीग में बिदुपुर क्रिकेट क्लब और कैप्टन निषाद फाउंडेशन जीते
