पूर्णिया। प्लेयर ऑफ द मैच संजू सिंह (16 रन देकर 5 विकेट) और निसार अहमद (13 रन देकर 3 विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर अररिया ने हेमन ट्रॉफी अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के सीमांचल जोन के मुकाबले में मधेपुरा को 7 विकेट से पराजित किया।
मधेपुरा ने पहले खेलते हुए 24.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 66 रन बनाये। जवाब में अररिया ने 16 ओवर में तीन विकेट पर 67 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।
पूर्णिया के ग्रीन वैली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में मधेपुरा ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया पर अररिया के गेंदबाजों के आगे मधेपुरा के बल्लेबाज पूरी तरह नतमस्तक हो गए। मधेपुरा की टीम 24.1 ओवर में मात्र 66 रन पर ढेर हो गए। गौरव राज और अस्मित राज को छोड़ कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। गौरव राज ने 15 और अस्मित राज ने 17 रन बनाये।


अररिया की ओर से शंकर दास ने 15 रन देकर 1, अभिषेक कुमार ने 18 रन देकर 1, संजू सिंह ने 16 रन देकर 5 और निसार अहमद ने 13 रन देकर 3 विकेट चटकाये।
जवाब में अररिया ने सम्राट राय के 35 रनों की मदद से 16 ओवर में तीन विकेट पर 67 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। अररिया की ओर से आदित्य जयप्रकाश ने 17 और अशफाक ने नाबाद 4 रन बनाये। अतिरिक्त से 11 रन बने। मधेपुरा की ओर से बंटी ने 0 रन देकर 2 जबकि अयान ने 9 रन देकर 1 विकेट चटकाये। अररिया के संजू सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।






- मधुबनी जिला क्रिकेट लीग में नन्हे क्रिकेट एकेडमी रेड जीता

- बिहार वीमेंस कबड्डी लीग के दूसरे संस्करण का बजा बिगुल

- वैशाली जिला क्रिकेट लीग में बिदुपुर क्रिकेट क्लब और कैप्टन निषाद फाउंडेशन जीते

- 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय कराटे प्रतियोगिता में बिहार का शानदार प्रदर्शन

- लक्ष्मण सिंह मेमोरियल स्कूली क्रिकेट में दबंग और थंडरबोल्ट जीते

- भागलपुर जिला क्रिकेट लीग में भागलपुर क्रिकेट अकादमी की शानदार जीत

- बेगूसराय सीनियर क्रिकेट लीग : नौला और बछवाड़ा क्रिकेट क्लब की शानदार जीत

- पूर्वी चंपारण जिला क्रिकेट लीग में स्टार ऑफ स्पोर्ट्स की धमाकेदार जीत
