Tuesday, February 3, 2026
Home बिहारक्रिकेट शगुनी राय अंडर-15 क्रिकेट में एसकेपी और जीएस की टीम जीतीं

शगुनी राय अंडर-15 क्रिकेट में एसकेपी और जीएस की टीम जीतीं

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। राजधानी पटना से सटे नेउरा स्थित अंशुल क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर चल रहे शगुनी राय मेमोरियल प्राइज मनी अंडर-15 स्कूली क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को खेले गए मैचों में एसकेपी और जीएसी ने जीत हासिल की। एसकेपी ने वीसीए को 29 रन से जबकि जीएसी ने गोपालगंज क्रिकेट एकेडमी को 18 रन से हराया।

पहले में जीएसी ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए 18 ओवर में सभी विकेट खोकर 142 रन बनाये। जवाब में गोपालगंज क्रिकेट एकेडमी की टीम 125 रन पर ऑल आउट हो गई। रिषभ राज को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।


दूसरे मैच में वीसीए ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए एसकेपी ने 25 ओवर में 8 विकेट पर 186 रन बनाये। जवाब में वीसीए की टीम 22.4 ओवर में 158 रन पर ऑल आउट हो गई। सुजैन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर


पहला मैच
जीएसी : 18 ओवर में 142 रन पर ऑल आउट प्रिंस राज 41 रन, तुषार 23 रन, रोहित राज 12 रन, अतिरिक्त 29 रोमी कुमारी 2/8, परवेज आलम 2/21, विनीत कुमार 2/28
गोपालगंज क्रिकेट एकेडमी : 18.5 ओवर में 125 रन पर ऑल आउट अरशद अली 20 रन, रोमी कुमार 19 रन, तवेज 15, रिषभ राज 4/21, सुधांशु 1/11, गोपाल 1/14


दूसरा मैच
एसकेपी : 25 ओवर में 8 विकेट पर 186 रन गौरव कुमार 66 रन, अमर्त्य वर्मा 24 रन, रितिक 24 रन, रितिक 24, अतिरिक्त 28 सुमित कुमार 2/49,शिवम 1/24, विशिष्ट विराज 2/26
वीसीए : 22.4ओवर में 158 रन पर ऑल आउट मयंक तिवारी 35 रन, विशिष्ट विराज 34, सुमित कुमार 19 रन, सुजैन 4/14, हैप्पी 2/15, आदर्श 2/23

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights