पटना। 10वीं बिहार राज्य सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता का आज शानदार आगाज सासाराम के गोपाल नारायण सिंह विश्व विद्यालय खेल परिसर में हुआ। बिहार हैंडबॉल संघ के तत्वावधान में जिला हैंडबॉल संघ रोहतास द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन बिहार के विभिन्न जिला से आए 21 टीम के ढाई सौ महिला खिलाड़ियों के शानदार मार्चपास्ट से हुआ। मुख्य अतिथि गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के सचिव गोविंद नारायण सिंह ने विधिवत उद्घाटन कर मार्च पास्ट की सलामी ली।
उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ खेल में भी आधी आबादी आगे बढ़ रही है। बिहार में हैंडबॉल प्रमुख खेल स्पर्धा में शामिल हो गया है। उन्होंने विश्विद्यालय परिसर में खिलाड़ियों के बेहतर आवासन एवम भोजन व्यवस्था का भी जायजा लिया।
मौके पर बिहार हैंडबॉल संघ के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा ने सभी जिला से खिलाड़ियों, टीम मैनेजर एवं जिला सचिव को रिकार्ड भागीदारी के लिए धन्यवाद देते हुए खेल भावना से प्रतियोगिता की सफलता की बात कही।
उद्घाटन समारोह को संचालन रोहतास हैंडबॉल के सचिव विनय कृष्ण ने किया। आगत अतिथियों का स्वागत बुके जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष नरेन्द कुमार राय के साथ संयुक्त सचिव अरविंद कुमार सिंह ,मिथिलेश कुमार और रानू कुमार सिंह ने दिया। प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ियों को शपथ ग्रहण अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कुमारी रोहिणी ने कराया। मौके पर बिहार हैंडबॉल संघ के संजय कुमार सिंह , संजय पाठक, आलोक कुमार सहित अन्य थे।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे
सीवान ने मुंगेर को 9-1 से, सारण ने मधेपूरा को 10-0 से, बांका ने वैशाली को 4-1 से, बक्सर ने भोजपुर को 4-1 से, दरभंगा ने भागलपुर को 2-0 से, नवादा ने कैमूर को 9-3 से जबकि अरवल ने मेजबान रोहतास को 9-0 से पराजित किया।दूसरे कोर्ट पर मैच के परिणाम इस प्रकार रहे शेखपुरा ने वैशाली को 4-2 से,बेगूसराय ने बक्सर को 9-0 से, पटना ने पूर्णिया को 8-1 से तथा बांका ने शेखपुरा को 1-0 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण 7 मार्च को अपराहन 3:00 बजे से किया जाएगा। इस बात की जानकारी जिला हैंडबॉल संघ के सचिव विनय कृष्णा ने दी।




