Tuesday, February 3, 2026
Home Slider women’s world cup cricket में भारत का विजयी आगाज, पाकिस्तान बुरी तरह हारा

women’s world cup cricket में भारत का विजयी आगाज, पाकिस्तान बुरी तरह हारा

by Khel Dhaba
0 comment

माउंट मोनगानुई। न्यूजीलैंड में खेले जा रहे महिला वर्ल्ड कप में क्रिकेट मैच में भारत ने जीत के साथ आगाज़ किया है। भारतीय टीम ने विश्वकप में अपना रिकॉर्ड बरकरार रखते हुए एक बार फिर पाकिस्तान को 107 रनों से हरा दिया।

मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 244 रन बनाए थे। पूजा वस्त्रकार ने वर्ल्ड कप में अपनी पहली फिफ्टी लगाई। पूजा ने 59 बॉल पर 67 रन की पारी खेल टीम को संभाला। स्नेह राणा ने 53 और स्मृति मंधाना ने 52 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 137 रन पर सिमट गई।

पाकिस्तान के लिए सिदरा आमीन ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए। टीम इंडिया के लिए लेफ्टआर्म स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके। उनके अलावा झूलन गोस्वामी और स्नेह राणा ने 2-2 सफलता हासिल की। एक-एक विकेट दीप्ति शर्मा और मेघना सिंह को मिला।

मिताली छह विश्व कप खेलने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

सचिन तेंदुलकर और जावेद मियांदाद के बाद भारतीय कप्तान मिताली राज छह विश्व कप खेलने वाली तीसरी क्रिकेटर और पहली महिला क्रिकेटर बन गई। आईसीसी महिला विश्व कप के पहले मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में उतरने के साथ ही मिताली ने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। भारत के लिये कई यादगार मैच खेल चुकी 39 वर्ष की मिताली ने पहली बार 2000 में विश्व कप खेला था। इसके बाद 2005, 2009, 2013, 2017 और अब 2022 में इसका हिस्सा बनी। महिला क्रिकेट में उन्होंने न्यूजीलैंड की डेबी हॉकली और इंग्लैंड की चार्लोट एडवडर्स को पछाड़ा। तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी पांच विश्व कप खेल चुकी हैं। तेंदुलकर ने 1992 से 2011 के बीच छह विश्व कप खेले।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights