पटना। बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए आईपीएल के ऑक्शन में शामिल होकर खेलने का हक हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए बिहार के वैशाली जिला रहने वाले तेज गेंदबाज अनुनय नारायण सिंह। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा है। अरुणाय सिंह एक्सीलेरेटेड ऑक्शन में अंतिम खिलाड़ी थे, उन्हें 20 लाख रुपये में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा
We’re glad to be your first IPL home, Anunay Singh 💗#AnunayIsARoyal | #TATAIPLAuction | #RoyalsFamily
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) February 13, 2022
बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे पहले क्रिकेटर बन गए हैं। अनुनय नारायण सिंह ने फर्स्ट क्लास का एक मैच खेला है और उसमें कुल 36 रन बनाये हैं। 8 लिस्ट ए मैच में कुल 11 रन बनाये हैं। लिस्ट ए में कुल दस विकेट उनके नाम है। 1 टी-20 मैच खेलते हुए उन्होंने 1 विकेट चटकाये हैं। वैशाली जिला के सहदेई के रहने वाले अनुनय नारायण सिंह का चयन रणजी और विजय हजारे ट्राफी के दौरान किए गए प्रदर्शन के आधार पर आईपीएल के ऑक्शन के लिए किया गया था।





