Monday, February 2, 2026
Home बिहार BJP Sports Cell online Chess में कुमार गौरव व अदीबा उल्लाह चैंपियन

BJP Sports Cell online Chess में कुमार गौरव व अदीबा उल्लाह चैंपियन

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ द्वारा स्वामी विवेकानन्द की जयंती पर आयोजित 15 दिवसीय राज्यस्तरीय ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता का खिताब कुमार गौरव (मुजफ्फरपुर ) और अदीबा उल्लाह (पटना) ने जीत लिया।
26 जनवरी को आयोजित समापन समारोह का उद्घाटन बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा एवं क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू ने सामूहिक रूप से किया।

इस अवसर पर बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की राजनीतिक बिसात तो सभी पार्टियां बिछाती है परंतु इस कोरोना काल में खिलाड़ियों के बीच ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता का बिसात बिछा कर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ ने इतिहास रचने का कार्य किया है क्योंकि जब कोरोना प्रोटोकॉल के तहत सभी मैदान बंद है और किसी भी प्रकार का सामूहिक आयोजन नहीं किया जा सकता है ऐसे में ऑनलाइन मध्यम से 15 दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन करना बहुत अच्छी पहल है। साथ ही डॉ संजय जायसवाल ने कहा की महाभारत काल से ही शतरंज मगध का खेल रहा है परंतु आज शतरंज के टॉप टेन खिलाड़ियों में एक भी बिहार से नहीं है।

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा जी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की शतरंज सबसे पुराने खेलो में से एक है यह एक मानसिक खेल है इस खेल के माध्यम से सिस्टमेटिक सोचने की शक्ति बढ़ेगी और जिससे हम सभी सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ सकेंगे। श्री सिन्हा ने आगे कहा की बिहार को खेल में आगे बढ़ने की आवश्यकता है क्युकी एनडीए सरकार का उद्देश्य बिहार को विकासशील प्रदेश बनाने का है और इसमें खेल और योग का बड़ा योगदान रहेगा क्योंकि जब प्रदेश के युवा स्वस्थ रहेंगे तभी वे विकासशील प्रदेश के निर्माण में अपना योगदान दे पाएंगे तभी एक नए बिहार का निर्माण हो पाएगा जो स्वस्थ और सशक्त बिहार कहलाएगा।

इस अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू ने कहा कि भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ हर एक पदाधिकारी गांव से ले कर प्रदेश तक खिलाड़ियों के सहयोग हेतु संकल्पित है स्व कैलाशपति मिश्र जी ने जिस उद्देश से क्रीड़ा प्रकोष्ठ का गठन किया था आज उन्ही सिद्धांतो के साथ भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ कार्य कर रही है एवं खिलाड़ियों के हक के लड़ाई में उनके साथ खड़ी है। साथ ही श्री राजू ने बताया की बिहार की एनडीए सरकार देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में खिलाड़ियों के हित में कार्य कर रही है एवं वो दिन दूर नही जब बिहार के खिलाड़ी भी अपने प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे ।

इस अवसर पर बिहार शतरंज संघ के प्रदेश सचिव धर्मेंद्र कुमार ने इस बेहतरीन ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता के आयोजन हेतु क्रीड़ा प्रकोष्ठ को धन्यवाद दिया साथ ही कहा की इसी प्रकार से आगे भी आयोजन होता रहा तो बिहार के खिलाड़ी और भी आगे जाएंगे और अपने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम पूरे देश दुनिया में रौशन करेंगे ।

15 दिवसीय राज्यस्तरीय ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता के व्यवस्थापक व भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के ऑनलाइन गेम्स संयोजक अभिषेक सोनू ने बताया कि भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ ने मुझे कोविड 19 की घोर विपदा में जब सभी लोग अपने घर पर अधीर व बेचैन महसूस कर रहे थे उस वक्त प्रदेश संयोजक श्री सतीश राजू जी ने मेरे ऊपर विश्वास करके जो कार्यभार दिया उसका आभार इस स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन करके मैं लगातार दर्शाता आ रहा हूं।

वर्चुअल कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत प्रदेश संयोजक सतीश राजू द्वारा किया गया वहीं कार्यक्रम का संचालन भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक अंकुर वर्मा द्वारा किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन ऑनलाइन गेम संयोजक अभिषेक सोनू द्वारा किया गया ।

इस अवसर पर प्रदेश सह संयोजक राजेश यादव, धीरेंद्र सिन्हा, मुकेश पासवान, बिरेंद्र कुमार, प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन यादव, वेणु गोपाल सिन्हा, महिला संयोजक कुमारी मनीषा, प्रकाश आनंद, डॉ रितेश समेत सैकड़ों लोग वर्चुअली उद्घाटन में शामिल रहें।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पुरस्कृत होनेवाले 30 खिलाड़ी।

पुरुष वर्ग
प्रथम स्थान- कुमार गौरव (मुजफ्फरपुर)
द्वितीय स्थान- सौरभ कुमार (किशनगंज)
तृतीय स्थान- मिलन झा (सीतामढ़ी)
चतुर्थ स्थान- आशीष राज (पटना)
पाचवां स्थान- सुधांशु रंजन (भोजपुर)
छठा स्थान- रूपेश बी. रामचंद्र (पटना)
सातवां स्थान- विश्वबंधु उपाध्याय (भागलपुर)
आठवां स्थान- शुभम कुमार (भागलपुर)
नवम स्थान- शुभम कुमार (खगड़िया)
दसवां स्थान- मनीष कुमार (वैशाली)

महिला वर्ग
प्रथम स्थान- अदीबा उल्लाह (पटना)
द्वितीय स्थान- मनीषा यादव (दरभंगा)
तृतीय स्थान- परी सिन्हा (गया)
चतुर्थ स्थान- आकृति तिवारी (बक्सर)
पाचवां स्थान- स्तुति सिंह (भागलपुर)
छठा स्थान- शालिनी श्रीवास्तव (छपड़ा)
सातवां स्थान- पलक सिन्हा (गया)

सुदूर ग्रामीण क्षेत्रीय खिलाड़ी
प्रथम स्थान- ईशा जायसवाल (अररिया)
द्वितीय स्थान- सुमित कुमार (छपरा)
तृतीय स्थान- राजीव रंजन (मुजफ्फरपुर)

बेस्ट यंगेस्ट खिलाड़ी
प्रथम स्थान- अव्यय शर्मा (पटना)
द्वितीय स्थान- अमृत रौनक (मुजफ्फरपुर)
तृतीय स्थान- अंजिष्णु राज (नवादा)

बेस्ट वेटरन अवार्ड
प्रथम स्थान- बीरेंद्र कुमार उपाध्याय (भोजपुर)

बेस्ट खिलाड़ी सह प्रशिक्षक
प्रथम स्थान- कमल कर्मकार (किशनगंज)
द्वितीय स्थान- मिन्हाजुल होदा (पटना)
तृतीय स्थान- साकेत चौधरी (दरभंगा)

ऑनलाइन गेम फेयर प्ले अवार्ड
प्रथम स्थान- प्रत्युष कुमार (कटिहार)
द्वितीय स्थान- उम्मे नबीरा (रोहतास)
तृतीय स्थान- शौर्यवीर राज (नवादा)

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights