Wednesday, February 4, 2026
Home बिहार Online Chess Competition : जोन 3 से बगहा के दिव्यांशु राज बने विजेता

Online Chess Competition : जोन 3 से बगहा के दिव्यांशु राज बने विजेता

by Khel Dhaba
0 comment

भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के बैनर तले व प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू जी के नेतृत्व व ऑनलाइन गेम्स संयोजक अभिषेक सोनू के देखरेख में चल रही 15 दिवसीय ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता पूरे सूबे के सभी 38 जिलों में आयोजित की जा चुकी है। श्री सतीश राजू जी ने बताया कि अभी क्षेत्रीय चरण की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है जोकि 24 जनवरी तक चलेगी। इसके उपरांत सभी 6 जोन से 10-10 खिलाड़ी मिलाकर राज्य के कुल 60 बेहतरीन व चयनित खिलाड़ी 26 जनवरी को राज्य प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि आज की प्रतियोगिता में बगहा, छपड़ा, बेतिया, गोपालगंज और रोहतास जिला के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। प्रतियोगिता में सभी जिलों के बीच आपस में कांटे टक्कर बनी रही। अंत समय तक कई खिलाड़ी टाॅप 10 के लिए संघर्षरत रहें।

भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ बिहार के ऑनलाइन गेम्स प्रदेश संयोजक अभिषेक सोनू ने बताया कि शतरंज प्रतियोगिता के क्षेत्रीय चरण के जोन 3 में बेतिया, मोतिहारी, रोहतास, बगहा, सीवान, छपड़ा और गोपालगंज जिला से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। श्री सोनू ने बताया कि आज के जोन 3 का परिणाम अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी व सीआईएस ट्रेनर मनीष कुमार जी द्वारा घोषित किया गया। क्षेत्रीय चरण के जोन 4 की प्रतियोगिता दिनांक 22 जनवरी 2022 को दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक कटिहार, किशनगंज, सहरसा, पूर्णिया, मधेपुरा, अररिया, नवगछिया तथा सुपौल जिला के खिलाड़ियों के बीच खेली जायेगी। साथ ही श्री सोनू ने बताया कि महिलाओं के लिए भी 26 जनवरी को अलग से राज्य स्तरीय महिला वर्ग की प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। जिसमें राज्य की कोई भी महिला खिलाड़ी सम्मिलित हो सकती है। शीर्ष 5 महिला खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जायेगा।

जोन 3 का परिणाम

  1. दिव्यांशु राज (बगहा)
  2. शाहिद हुसैन (बेतिया)
  3. राजेश रंजन (गोपालगंज)
  4. ऋतिक (रोहतास)
  5. सुमित कुमार (छपरा)
  6. शिवम आनंद (छपरा)
  7. मंजू सिन्हा (गोपालगंज)
  8. दिव्यांशु वर्मा (छपरा)
  9. कैफ उल्लाह (बगहा)
  10. आकाश कुमार (लीचेस आईडी)

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights