नई दिल्ली। देश में आए दिन साइबर क्राइम की घटनाएं सामने आ रही है। ठग अब सेलिब्रिटीज को भी अपना निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला क्रिकेट जगत से सामने आया है। ठग ने एक झटके में ही दिग्गज क्रिकेटर को लाखों की चपत लगा दी।
दरअसल पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी विनोद कांबली को साइबर ठगों ने अपना शिकार बनाया है। ठग ने उसके खाते से 1 लाख रुपए उड़ा लिए। ठगी का शिकार हुए विनोद कांबली ने बांद्रा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराया है।


पुलिस ने बताया कि एक शख्स ने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए कांबली को फोन किया और उन्हें एक ‘लिंक’ भेजा। कांबली ने उस लिंक को खोलते ही कुछ देर बाद उनके खाते से एक लाख रुपये निकल गए। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
- विजय हजारे ट्रॉफी: विदर्भ और पंजाब का दमदार प्रदर्शन

- फैज मेमोरियल क्रिकेट : बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी फाइनल में

- महामना हॉकी गोल्ड कप 2026 के शुभंकर का अनावरण

- रांची में 69वीं राष्ट्रीय स्कूली शतरंज एवं साइक्लिंग प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन

- सीवान जिला क्रिकेट लीग में दानिश और बब्लू एकेडमी ने दर्ज की शानदार जीत

- संजय त्रिवेदी स्मृति बॉल बैडमिंटन में बेगूसराय का जलवा

- पूर्णिया सब जूनियर क्रिकेट लीग में ब्रह्मोस 10 विकेट से जीता

- शिवहर जिला क्रिकेट लीग में भारती क्रिकेट क्लब जीता
