Tuesday, February 3, 2026
Home Slider Syed Mushtaq Ali Trophy : केरल और गुजरात की शानदार जीत

Syed Mushtaq Ali Trophy : केरल और गुजरात की शानदार जीत

by Khel Dhaba
0 comment

नईदिल्ली। सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट के ग्रुप डी मैच में सोमवार को केरल ने असम को आठ विकेट से हराया जबकि गुजरात ने भी रेलवे को इसी अंतर से मात दी।

असम की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 121 रन ही बना सकी। केरल की ओर से बासिल थंपी ने 21 रन देकर तीन जबकि जलज सक्सेना ने 12 रन देकर दो विकेट चटकाए।

केरल ने इसके जवाब में रोहन कुन्नुमल (नाबाद 56) , मोहम्मद अजहरूद्दीन (24) और सचिन बेबी (नाबाद 21) की पारियों की मदद से 12 गेंद शेष रहते दो विकेट पर 122 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की।

दूसरी तरफ रेलवे की टीम उपेंद्र यादव (41) की उपयोगी पारी के बावजूद नौ विकेट पर 132 रन ही बना सकी। गुजरात की ओर से हार्दिक पटेल ने 21 रन देकर तीन जबकि रूष कलारिया और अर्जन नागवासवाला ने दो-दो विकेट चटकाए।

गुजरात ने लक्ष्य का पीछा करते हुए उर्विल पटेल (59) के अर्धशतक और कप्तान प्रिंयाक पंचाल (नाबाद 43) के साथ उनकी दूसरे विकेट की 92 रन की साझेदारी की बदौलत 12 ओवर में ही दो विकेट पर 133 रन बनाकर जीत दर्ज की।

चौथे दौर के मुकाबलों के बाद मध्यप्रदेश और गुजरात समान 12 अंकों के साथ पहले दो स्थान पर हैं। इनके बाद केरल (आठ), असम (आठ), रेलवे (चार) और बिहार (चार) का नंबर आता है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights