Friday, June 20, 2025
Home Slider बिहार राज्य सब जूनियर खो-खो टीम का चयन ट्रायल 25 नवंबर को बक्सर में

बिहार राज्य सब जूनियर खो-खो टीम का चयन ट्रायल 25 नवंबर को बक्सर में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। आगामी 25 नवंबर को बक्सर के एमवी कॉलेज मैदान पर बिहार राज्य सब जूनियर खो-खो बालक एवं बालिका टीम का चयन किया जाएगा। खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव नीरज कुमार पप्पू ने बताया कि इसमें चयनित खिलाड़ी 31 वीं सब जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन 27 नवंबर से 01 दिसंबर तक उना (हिमाचल प्रदेश) में होगा।

 01 दिसंबर 2021 को 14 साल से कम आयु के खिलाड़ी अपने जिला खो-खो संघ से अभिप्रमाणित फॉर्म के साथ चयन ट्रायल में भाग लेंगे। साथ ही उनका इन्डेक्स 210 प्वाइंट से नीचे होना अनिवार्य है। साथ ही खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के साइट्स पर रजिस्टर्ड खिलाड़ी ही इस प्रतियोगिता में केवल हिस्सा ले सकते हैं। सभी खिलाड़ियों को अपने साथ पांच पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, आधार कार्ड , जन्म प्रमाण पत्र  की मूल प्रति एवं छाया प्रति साथ लेकर आना है ।

साथ ही 72 घंटे पूर्व की कोविड  जांच रिपोर्ट भी लेकर आना अनिवार्य है। सेलेक्टेड खिलाड़ी 25 को ही हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए रवाना होंगे। सभी सेलेक्टेड खिलाड़ियों को अपना-अपना मैट शू लेना अनिवार्य है। आयोजन स्थल पर अरविंद सिंह और रोहित बेहरा से सुबह दस बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights