Monday, February 2, 2026
Home Slider टी20 विश्व कप : नामीबिया ने स्कॉटलैंड को चार विकेट से हराया

टी20 विश्व कप : नामीबिया ने स्कॉटलैंड को चार विकेट से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

अबुधाबी। बायें हाथ के तेज गेंदबाजों रुबेन ट्रंपलमैन और जेन फ्राइलिंक की तूफानी गेंदबाजी से नामीबिया ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर 12 चरण के ग्रुप दो मैच में बुधवार को यहां स्कॉटलैंड को चार विकेट से हरा दिया।

पहले ओवर में तीन विकेट चटकाने वाले ट्रंपलमैन (17 रन पर तीन विकेट) और फ्राइलिंक (10 रन देकर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने स्कॉटलैंड की टीम आठ विकेट पर 109 रन ही बना सकी। छठा मैच खेल रहे ट्रंपलमैन के करियर का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

स्कॉटलैंड की ओर से माइकल लीस्क 44 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे। उनके अलावा क्रिस ग्रीव्स (25) और सलामी बल्लेबाज मैथ्यू क्रॉस (19) ही दोहरे अंक में पहुंच पाए।

नामीबिया ने इसके जवाब में जेजे स्मिट (23 गेंद में नाबाद 32, दो छक्के और दो चौके) और सलामी बल्लेबाज क्रेग विलियम्स (23) की पारियों की बदौलत पांच गेंद शेष रहते छह विकेट पर 115 रन बनाकर जीत दर्ज की।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights