पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने सीनियर वीमेंस टीम की घोषणा कर दी है। अपूर्वा कुमारी को टीम की कमान सौंपी गई है। अंशु अपूर्वा टीम की उपकप्तान होंगी। इस संबंध में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की बेवसाइट पर डीआर कम इंचार्ज क्रिकेट एक्टविटीज संजय कुमार सिंह के हस्ताक्षर से नोटिफिकेशन कर दिया गया है।
बिहार की टीम सीनियर वीमेंस वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट के प्लेट ग्रुप में है। इस ग्रुप के मैच कोलकाता में खेले जायेंगे। इस ग्रुप में बिहार के अलावा नागालैंड, मेघालय, जे एंड के, बिहार, मणिपुर, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश की टीम है। प्लेट ग्रुप की टीमों को आयोजन स्थल पर 20 अक्टूबर को जाना होगा। इसके बाद पांच दिनों का क्वारेंटाइन पीरियड होगा। दो दिन अभ्यास के लिए मिलेंगे और मुकाबले 28 अक्टूबर से शुरू हो जायेंगे। बिहार का पहला मुकाबला अरुणाचल प्रदेश से होगा। 29 अक्टूबर बिहार बनाम मणिपुर, 31 अक्टूबर को बिहार बनाम मेघालय, एक नवंबर को बिहार बनाम जे एंड के, चार नवंबर को बिहार बनाम सिक्किम, छह नवंबर को बिहार बनाम नागालैंड मुकाबला होगा।

टीम इस प्रकार है
अपूर्वा कुमारी -कप्तान
अंशु अपूर्वा-उपकप्तान
प्रगति सिंह
वैदही यादव
यशिता सिंह
प्रीति कुमारी
प्रीति प्रिया
आकांक्षा
विशालक्षी
निवेदिता भारती
कुमारी निष्ठा
कोमल कुमारी
श्रुति गुप्ता
पूजा कुमारी
रेखा कुमारी
आर्या सेठ
अंकिता कुमारी
अन्नु कुमारी
सोनाली प्रिया
अर्चना कुमारी


