48
पटना। भारत के लिए टोक्यो पारा ओलिम्पिक में कांस्य पदक जीतने वाले बिहार के लाल शरद कुमार के माता पिता का क्रीड़ा भारती बिहार की ओर से बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश्वर राज,उपाध्यक्ष राजशेखर, मंत्री अवधेश कुमार तथा महानगर मंत्री राणा प्रताप जी के द्वारा उनके घर पर जाकर सम्मानित किया गया। क्रीड़ा भारती बिहार बिहार सरकार से शरद कुमार को सम्मानित करने हेतु आवश्यक कदम उठायेगी। साथ ही इस संबंध में क्रीड़ा भारती बिहार का एक प्रतिनिधि मंडल बिहार सरकार से मिलेगा।