पटना। बीसीसीआई के तत्वाधान में आगामी आयोजित होने वाली सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाली सीनियर पुरुष वर्ग टीम का चयन होने वाले सेलेक्शन ट्रायल की तिथि में थोड़ा परिवर्तन किया गया है। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के ऑफिसियल वेबसाइट पर डाली गई सूचना के अनुसार दो अक्टूबर को होने वाला सेलेक्शन ट्रायल अब छह अक्टूबर को आयोजित किया जायेगा।
2 अक्टूबर अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, खगरिया, बेगूसराय और मुंगेर के खिलाड़ियों का सेलेक्शन ट्रायल होना था।

अभी तक की सूचना के अनुसार तीन अक्टूबर को अरवल, औरंगाबाद, भोजपुर, बक्सर, गया, जहानाबाद, रोहतास, पटना, वैशाली और कैमूर के खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा। 4 अक्टूबर 2021 को ट्रायल में बांका, भागलपुर, जमुई, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, सिवान और ईस्ट चंपारण के खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा। अक्टूबर 2021 को ट्रायल में दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, वेस्ट चंपारण, सारण और गोपालगंज के खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा।
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने छह अक्टूबर को रिजर्व डे के रूप में पहले रखा था।