Tuesday, February 3, 2026
Home Slider टाउन क्लब नरकटियागंज हाशिम रजा मेमोरियल फुटबॉल के फाइनल में

टाउन क्लब नरकटियागंज हाशिम रजा मेमोरियल फुटबॉल के फाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

बेतिया। पश्चिमी चंपारण जिला फुटबॉल संघ बेतिया द्वारा आयोजित सैयद हाशिम रजा मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट में गुरुवार को सेमीफाइनल मुकाबला टाउन क्लब नरकटियागंज एवं रामनगर क्लब रामनगर के बीच खेला गया जिसमें टाउन क्लब नरकटियागंज ने रामनगर क्लब रामनगर को 1-0 से पराजित किया।

नरकटियागंज के जर्सी नंबर 8 को मैन ऑफ द मैच एवं रामनगर के जर्सी नंबर 11 को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

आज के मुख्य अतिथि मशहूर सर्जन डॉक्टर आर आजम एवं भारतीय रेड क्रॉस के सचिव डॉक्टर जगमोहन कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

जिला फुटबॉल संघ के  सचिव डॉ इन्तेसारुल हक ने बताया कि कल का दूसरा सेमीफाइनल मैच पश्चिम चंपारण फुटबॉल क्लब बेतिया बनाम स्पोर्ट्स क्लब हर्नाटांड़ के बीच खेला जाएगा। आज के मैच में मुख्य निर्णायक नवीन उप्पल, सहायक निर्णायक सुनील कुमार, विशाल कुमार एवं अजय उरांव थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights