Tuesday, June 9, 2026
Home Slider बीसीए एजीएम की बैठक अगले आदेश तक स्थगित : राकेश कुमार तिवारी

बीसीए एजीएम की बैठक अगले आदेश तक स्थगित : राकेश कुमार तिवारी

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार क्रिकेट संघ द्वारा 12 सितंबर 2021 को आयोजित होने वाली वार्षिक आम सभा (एजीएम)की बैठक को अगले आदेश तक स्थगित कर तिथि विस्तारित करने का निर्णय लिया है।

इस तरह खेलढाबा की खबर पर मुहर गई। खेलढाबा ने गुरुवार को खबर चलाई थी कि एजीएम को स्थगित या रद्द किया जा सकता है।

बीसीए अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी ने कहा है कि 12 सितंबर को आयोजित होने वाली वार्षिक आम सभा की बैठक को तत्काल स्थगित कर अगले आदेश तक विस्तारित करने का निर्णय कुछ जिला संघों के पदाधिकारीयों व बीसीए कमेटी ऑफ मैनेजमेंट के सदस्यों द्वारा की गई विशेष आग्रह पर किया गया है।

श्री तिवारी ने कहा है कि आगामी आयोजित होने वाली बीसीए की इस वार्षिक आम सभा बैठक की विस्तारित तिथि के संबंध में अन्य आवश्यक सूचना आप तमाम जिला संघों के पदाधिकारियों, कमेटी ऑफ मैनेजमेंट के सम्मानित सदस्यों, एसोसिएट सदस्यों तथा बीसीए के कमेटी- सब कमेटी के सभी सम्मानित अध्यक्ष (चेयरमैन) को शीघ्र हीं उपलब्ध करा दी जाएगी। जिसकी विस्तृत जानकारी बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक कृष्णा पटेल ने दी है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.