Monday, February 2, 2026
Home Slider आखिरी वनडे में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 3 विकेट से हराया, सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप

आखिरी वनडे में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 3 विकेट से हराया, सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप

by Khel Dhaba
0 comment

बर्मिंघम। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) आखिरकार लय में लौटे। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में उन्होंने शतक जमा कई रिकॉर्ड भी कायम किये पर यह रिकॉर्ड पाकिस्तान को तीसरे वनडे में जीत नहीं दिला सकी। तीसरे वनडे में भी आनन फानन में घोषित इंग्लिश टीम में पाकिस्तान को तीन विकेट से हरा दिया। इस जीत से इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप कर लिया।

टॉस इंग्लैंड ने जीता और पाकिस्तान को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया। पाकिस्तान ने कप्तान बाबर आजम के शानदार 158 रनों की मदद से निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट पर 331 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस मैच में शतक जड़ बाबर आजम ने महिला और पुरुष दोनों कैटेगरी में वनडे में सबसे तेज 14 शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना डाला।

इस मैच में हालांकि पाक टीम की शुरुआत एक बार फिर खराब रही। फखर जमां (6) को साकिब महमूद ने आउट किया। 21 रन पर पहला विकेट गिरने के बाद बाबर आजम (158) ने दो बड़ी साझेदारी की। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए इमाम उल हक (56) के साथ 92 रन जोड़े और फिर तीसरे विकेट के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (74) के साथ 179 रन की बड़ी साझेदारी की। रिजवान ने 58 गेंद का सामना किया और 8 चौके लगाए और 74 रन बनाये। बाबर आजम ने बतौर पाक कप्तान सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड भी बनाया। इससे पहले वनडे में बतौर कप्तान सबसे बड़ी का रिकॉर्ड शोएब मलिक के नाम था। उन्होंने 2008 में भारत के खिलाफ नाबाद 125 रन बनाए थे। बाबर ने 139 गेंद का सामना किया। 14 चौके और 4 छक्के लगाए। इमाम उल हक ने 56 रनों की पारी खेली।

बाबर आजम ने 81 पारियों में 14 शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया। यह महिला और पुरुष क्रिकेट में सबसे कम पारियों का रिकॉर्ड है। ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर मेग लेनिंग 82 पारियों में यहां तक पहुंची थीं। दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला ने 84, ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर ने 98 और भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 103 पारियों में 14-14 शतक लगाए थे। इतना ही नहीं बाबर आजम इंग्लैंड में वनडे में तीन शतक लगाने वाले पहले पाक खिलाड़ी हैं। बाबर बतौर कप्तान इंग्लैंड में शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले 1983 में इमरान खान ने वनडे में नाबाद 102 रन की पारी खेली थी।

इस विशाल लक्ष्य के बाद पाकिस्तान अपनी जीत के प्रति आश्वस्त दिख रहा था पर उनकी उम्मीदों पर पानी फेर इंग्लैंड के जेम्स विंस और लुइस ग्रेगरी ने। इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही। 19 रन पर पहला विकेट गिरा। डाविड मलान बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट 37 रन बना कर पवेलियन लौट गए।

इस समय टीम का स्कोर 53 रन। इसके बाद जेम्स विंस ने जैक क्रॉली, कप्तान बेन स्टोक्स और फिर लुइस ग्रेगरी के साथ इंग्लैंड को जीत की राह पर ला दी। जेम्स विंस ने 95 गेंदों 11 चौकों की मदद से 102 रन बनाये। बेन स्टोक्स ने 28 गेंदों में 32 रनों की पारी खेली। लुइस ग्रेस ने 69 गेंदों में 77 रन बनाये। क्रेग ओवर्टन ने नाबाद 18 और ब्राइडन कार्स ने नाबाद 12 रन बनाये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights