30 C
Patna
Friday, October 18, 2024

विजय हजारे ट्रॉफी : बिहार का पहला मुकाबला रेलवे से 20 फरवरी को

पटना।  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा आयोजित होने वाली विजय हजारे ट्रॉफी का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया। बिहार का पहला मैच रेलवे के साथ फरवरी को खेला जायेगा।

22 फरवरी को बिहार कर्नाटक के साथ मैच खेलेगा जबकि 24 फरवरी को बिहार उत्तरप्रदेश से भिड़ेगा। 26 फरवरी को ओड़िशा और 28 फरवरी को केरल के साथ बिहार का मुकाबला होगा।

बिहार के मैचों के कार्यक्रम

20 फरवरी : बिहार बनाम रेलवे
22 फरवरी : बिहार बनाम कर्नाटक
24 फरवरी : बिहार बनाम उत्तरप्रदेश
26 फरवरी : बिहार बनाम ओड़िशा
28 फरवरी : बिहार बनाम केरल

विजय हजारे ट्रॉफी के मुकाबले 20 फरवरी से शुरू होंगे जबकि खिलाड़ियों को आयोजन स्थल पर 13 फरवरी  को रिपोर्ट करना होगा। बिहार को इस बार प्लेट ग्रुप से हटा कर एलीट ग्रुप में रखा गया है। बिहार इस बार एलीट के ग्रुप सी में है और उसका मैच बेंगलुरु में खेला जायेगा।

एलीट ग्रुप ए में गुजरात, छत्तीसगढ़, हैदराबाद, त्रिपुरा, बड़ौदा, गोवा को रखा गया है। इसका मैच सूरत में खेला जायेगा।

एलीट ग्रुप बी में तमिलनाडु, पंजाब, झारखंड, मध्यप्रदेश,विदर्भ और आंध्रप्रदेश को रखा गया है। इसका मैच इंदौर में खेला जायेगा।

एलीट ग्रुप सी में कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, केरल, ओड़िशा, रेलवे और बिहार को रखा गया है। इसके मैच बेंगलुरु में होंगे।

एलीट ग्रुप डी में दिल्ली, मुंबई, महाराष्ट्र,हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, पुडुचेरी हैं। इसके मैच जयपुर में खेले जायेंगे। एलीट ई के मुकाबले कोलकाता में खेले जायेंगे। इसमें बंगाल, सर्विसेज, जेएंड के, सौराष्ट्र, हरियाणा, चंडीगढ़ को रखा गया है।

प्लेट ग्रुप में उत्तराखंड, असम, नागालैंड, मेघालय, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, सिक्किम को रखा गया है। इसके मुकाबले तमिलनाडु के शहरों में खेला जायेगा।

खिलाड़ियों का वहां तीन कोविड टेस्ट किया जायेगा। पहला कोविड टेस्ट 13 फरवरी को किया जायेगा। इसके बाद 15 फरवरी को दूसरा और 17 फरवरी को तीसरा कोविड टेस्ट होगा। 19 फरवरी को सभी टीम का प्रैक्टिस होगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is DLCL-792x1024.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is adv-3.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is Seven-Jackpots.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is guide2gambelling.png
This image has an empty alt attribute; its file name is 10cric.jpg

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Verified by MonsterInsights