Tuesday, June 9, 2026
Home Slider Football : रोमा ने एसी मिलान को 3-3 की ड्रॉ पर रोका

Football : रोमा ने एसी मिलान को 3-3 की ड्रॉ पर रोका

by Khel Dhaba
0 comment

मिलान। इटली की शीर्ष घरेलू फुटबॉल प्रतियोगिता सेरी में लगातार चार जीत के साथ सत्र शुरू करने वाली एसी मिलान को रोमा ने सोमवार को 3-3 से ड्रॉ पर रोक दिया।

इस ड्रॉ मुकाबले के बाद भी टीम 13 अंक के साथ तालिका में शीर्ष पर बनी है। रोमा पांच मैच में आठ अंक के साथ नौवें पायदान पर है।

मैच के आखिरी 10 मिनट में एसी मिलान की टीम 3-2 से आगे चल रही थी लेकिन रोमा के डिफेंडर मार्श कुम्बुला ने 84वें मिनट में गोल कर टीम को हार से बचा लिया।

इससे पहले एसी मिलान के लिए दिग्गज ज्लाटन इब्राहिमोविच ने दूसरे और 79वें मिनट (पेनल्टी) जबकि एलेक्सिस सैलमाएकर्स ने 47वें मिनट में गोल किये। रोमा के लिए एडिन डजेको (14वें मिनट) और जोर्डन वेरेट्रोट ने पेनल्टी पर 71वें मिनट में गोल किया था।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.