Tuesday, June 9, 2026
Home Slider रियाल मैड्रिड ने वल्लाडोलिड को 1-0 से हराया

रियाल मैड्रिड ने वल्लाडोलिड को 1-0 से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

मैड्रिड। स्थानापन्न खिलाड़ी विनीसियस जूनियर के गोल की मदद से रीयाल मैड्रिड ने वल्लाडोलिड को 1-0 से हराकर स्पेनिश फुटबॉल लीग (ला लिगा) में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की जबकि एटलेटिको मैड्रिड को ह्यूस्का ने गोलरहित ड्रॉ पर रोका।

रियाल मैड्रिड के फारवर्ड फिर से संघर्ष करते हुए नजर आये लेकिन ब्राजील के युवा फुटबॉलर विनीसियस जूनियर ने दूसरे हाफ में मैदान पर उतरने के दस मिनट के अंदर रक्षापंक्ति की गलती का फायदा उठाकर गोल दागा जो आखिर में निर्णायक साबित हुआ।

इस बीच लुई सुआरेज के लिये एटलेटिको की तरफ से दूसरा मैच अच्छा नहीं रहा। उन्होंने ग्रेनाडा के खिलाफ 6-1 से जीत में दो गोल किये थे ओर एक गोल करने में मदद की थी लेकिन ह्यूस्का के खिलाफ गोलरहित ड्रा में वह पूरे मैच के दौरान जूझते हुए नजर आए। ह्यूस्का ने इसी साल शीर्ष डिवीजन में जगह बनायी है। एक अन्य मैच में विल्लारीयाल ने बार्सिलोना के हाथों 4-0 की हार से उबरकर एलावेस के खिलाफ 3-1 से जीत दर्ज की।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.