Thursday, March 5, 2026
Home Slider झारखंड राज्य ऑनलाइन कराटे चैंपियनशिप 13 जून से

झारखंड राज्य ऑनलाइन कराटे चैंपियनशिप 13 जून से

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। झारखंड कराटे एसोसिएशन के तत्वावधान में झारखंड कराटे चैंपियनशिप आगामी 13 जून से ऑनलाइन आयोजित की जा रही है। संघ के महासचिव सुनील किस्पोट्टा ने यह जानकारी देते हुए बतलाया कि कोविड-19 महामारी को लेकर पहली बार ऑनलाइन कराटे काता चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए महासचिव सुनील किस्पोट्टा के नेतृत्व में छह सदस्यता कमेटी का गठन किया गया है। जिनमें धनबाद से साधन चंद्र लोहरा, मोहम्मद इस्लाम बोकारो से राजेश कुमार महतो, लातेहार से धर्मेंद्र कुमार, पूर्वी सिंहभूम से विवेक खलखो शामिल हैं जिनकी देखरेख में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में 13 जिलों के लगभग 500 खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में रांची, लातेहार, बोकारो, धनबाद, लोहरदगा, गुमला, जमशेदपुर, हजारीबाग, रामगढ़, चतरा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा जिले के खिलाड़ी भाग लेंगे।


राज्य कराटे प्रतियोगिता वल्र्ड कराटे फेडरेशन के नियमों के अनुरूप ही किया जाएगा इसमें दो खिलाड़ी रेड और ब्लू बेल्ट पहनकर प्रदर्शन करेंगे और पांच जजों के द्वारा रेड और ब्लू कार्ड के द्वारा दोनों में से किसका प्रदर्शन अच्छा था वह दर्शाया जाएगा जिसका रंग का कार्ड अधिक होगा वह विजेता बनेगा। विजेता खिलाड़ियों को संघ के द्वारा प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा।


झारखंड कराटे एसोसिएशन केमहासचिव सुनील किस्पोट्टा ने यह भी बताया कि प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए पूरी तरह से निशुल्क होगा। प्रतियोगिता में किसी प्रकार का शुल्क खिलाड़ियों से नहीं लिया जायेगा। प्रतियोगिता आयु वर्ग में आयोजित की जाएगी जिसमें सब जूनियर, जूनियर, केडीट और सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों के बीच प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता का समापन 14 जून को किया जाएगा।प्रतियोगिता की अधिक जानकारी मोबाइल नंबर 98351 65518 पर संपर्क कर ली जा सकती है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights