रांची। कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के तत्वावधान में चल रहे ऑनलाइन कबड्डी वर्कशॉप में गुरुवार के कार्यक्रम की शुरुआत बास्केटबॉल के हरभजन सिंह ने किया। हरभजन सिंह ने इस कार्यक्रम की तारीफ करते हुए कहा कि बहुत अच्छी पहल कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड ने की है।
गुरुवार को जिस विषय फिजियोथेरेपी पर चर्चा हो रही उसके बारे में हरभजन सिंह ने कहा कि फिजियोथेरेपी हर खिलाड़ी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के महासचिव विपिन कुमार सिंह को इस तरह के कार्यक्रम संचालित करने के लिए बहुत-बहुत बधाई दी।
आज के कार्यक्रम में भारत के प्रसिद्ध फिजियोथैरेपी डॉक्टर संदीप चंदूरी ने अनेक महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कबड्डी खिलाड़ियों को इंजुरी से संबंधित अनेक प्रकार की कठिनाइयों से उबरने के लिए उपाय बताए। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को इंजरी को सही तरह से ध्यान नहीं दिया गया तो उनका कैरियर खतरे में पड़ सकता है।
उन्होंने ऐसे-ऐसे मेडिकल साइंस विधि से बचने के लिए उपाय बताए। आज के आधुनिक युग में इंजुरी के इलाज के अनेक उपाय बताए अपने क्लिपिंग के जरिए बताया।

डॉ. संदीप ने कहा की खिलाड़ी को किसी भी दर्द को अनदेखा नहीं करना चाहिए क्योंकि किसी प्रकार का दर्द या इंजुरी उनके खेल के भविष्य को खतरे में डाल सकती है। डॉ.संदीप ने कहा कि खिलाड़ी को अपने प्रैक्टिस से पहले वार्मअप करना बहुत ही आवश्यक है। बॉडी के स्ट्रैचिंग से इंजुरी की समस्या से बच सकते हैं। कबड्डी खिलाड़ी को अपने शरीर में किसी प्रकार की इंजुरी होने पर तुरंत किसी अच्छे फिजियोथेरेपी से इलाज कराना चाहिए। इससे उनकी इंजुरी जल्द से जल्द ठीक हो सकती है और अपने मैच में फिर वापस आ सके।
उन्होंने कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी का उदाहरण देते हुए बताया कि खिलाड़ी को अपने मांसपेशियों की स्टिचिंग सही तरीके से करनी चाहिए। खिलाड़ी को आइस बैग, क्रेक बैंडेज आदि अपने साथ हमेशा रखना चाहिए। यदि मैच के दौरान या प्रशिक्षण के दौरान किसी प्रकार का चोट पहुंचे तो उसे तुरंत उपचार करने से खिलाड़ी आधा चोट से सहायक होती है।
कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के रवि शेट्टी कल लोगों से रू-ब-रू होंगे।