पटना। राजकीय संस्कृत महाविद्यालय काजीपुर में गुरुवार को संपन्न हुए कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय अंतर कॉलेज कबड्डी टूर्नामेंट का खिताब राजकीय संस्कृत महाविद्यालय ने फतुहा ने जीत लिया है।

बिहार कबड्डी संघ के तकनीकी सहयोग से आयोजित इस टूर्नामेंट के फाइनल में राजकीय संस्कृत महाविद्यालय फतुहा ने राजकीय संस्कृत महाविद्यालय पटना को 56-35 से हराया। इस मुकाबले में मध्यान्तर दोनों टीम 20-20 से बराबर पर थी। पूरे मैच में फतुहा को 8 लोना अंक और दो बोनस अंक मिला। पटना की टीम दो लोना अंक व एक बोनस अंक मिला। फतुहां से अंकित, विशाल, रूपक, निशांत ,अतुल ने और पटना से विवेक, सत्यम और गोलू ने शानदार खेल दिखाया।

आज हीं खेले गए सेमीफाइनल राजकीय संस्कृत कॉलेज पटना ने जगदम्बा महाविद्यालय,दरंभगा को 41-10 से और राजकीय महाविद्यालय पटना ने रामेश्वर लाल महाविद्यालय दरभंगा को 31-15 से हराया।


इस टूर्नामेंट का उद्घाटन खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर सामजिक कार्यकर्ता श्रीमती कल्याणी सिंह ने किया। समारोह में सभी का स्वागत मेजबान कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने और धन्यवाद व्यक्त खेल प्रभारी डॉ. कृष्णानंद पांडेय ने किया। समारोह में बिहार राज्य कबड्डी संघ के कोषाध्यक्ष जगन्नाथ सिंह यादव, सयुंक्त सचिव डॉ. अवधेश कुमार सिंह, विश्वविद्यालय के दिलीप कुमार झा, तरंग प्रभारी डॉ. विनीता सुप्रिया इत्यादि मौजूद थे।