पटना। गांधी मैदान में चल रहे रेखा देवी मेमोरियल पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में दुजरा एफसी ने ओम इलेवन को 4-0 से और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एनएफसी बख्तियारपुर को 1-0 से हराया। जबकि न्यू यारपुर एफसी ने गुलजारबाग एफसी को सौरभ कुमार द्वारा एक मात्र गोल से संजय गांधी स्टेडियम में खेले गए मैच में 1-0 से पराजित किया।


पटना फुटबॉल संघ द्वारा आयोजित इस लीग में आज के पहले मैच में पराजित का दंश झेलती आ रही दुजरा एफसी के खिलाड़ियों ने शुरू से हीं तेज व आक्रामक खेल दिखाया। फलस्वरूप मैच के 23वें मिनट पर युचाप ने पहला गोल दुजरा के लिए दागा। 25 वें मिनट सैफ ने दुजरा के लिए दूसरा गोल किया। मैच का तीसरा व चौथा गोल खेल के 50 वें और 54 वें मिनट पर क्रमश: युचाप व सैफ ने दागकर दुजरा एफ सी को 4-0 से विजयी बना दिया। मैच में अरूण हंसदा रेफरी थे। सुनील कुमार, व मनोज कुमार सहायक रेफरी थे।

दूसरे मैच में अनुभवी व उम्रदराज खिलाड़ियों से युक्त स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एनएससी बख्तियापुर की युवा टीम को 1-0 से हराया। मैच में बख्तियापुर के खिलाड़ी हावी होने का प्रयास करते नजर आए। खेल के 19 वें मिनट में हर्षवर्दन ने गोल दागकर स्टेट बैंक को 1-0 से आगे कर दिया।

खेल के दूसरे हाफ में स्टेट बैंक के संजीव कुमार गोल दागने का मौका चूक गए। दर्शकों ने इस मैच का पूरा लुप्थ उठाया। क्योंकि मैच में चाचा-भतीजा का नारा लग रहा था। स्टेट बैंक ने यह मैच 1-0 से जीत लिया। मैच में अरविन्द कुमार रेफरी थे।
कल का मैच
गांधी मैदान में दुजरा एफसी बनाम बाढ़ एफसी।
ओम इलेवन बनाम न्यू ब्वॉजय एफसी।
संजय गांधी स्टेडियम में पटना फुटबॉल एकेडमी बनाम एनएससी बख्तियापुर ।