नईदिल्ली। भारतीय खेल प्राधिकरण ने हॉकी इंडिया के साथ मिलकर गुरूवार को खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग (अंडर-21) के पहले चरण के आयोजन की घोषणा की।
हॉकी इंडिया द्वारा इसका आयोजन मार्च से नवंबर तक तीन चरण में तीन अलग स्थलों पर किया जायेगा। खेल मंत्री कीरेन रीजीजू ने कहा, ‘‘सरकार का प्रयास कई खेलों से खेलो इंडिया स्कीम के अंतर्गत खिलाड़ियों के लिये प्रतिभा खोज मंच बनाना है।
उन्होंने कहा, महिला हॉकी में इस समय राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगितायें काफी सीमित हैं इसलिये हमें इस लीग की जरूरत लगी ताकि अंडर-21 वर्ग से और प्रतिभायें पहचानी जा सकें। लीग के पहले चरण में कुल 14 टीमें भाग लेंगी जिन्हें सात सात के दो पूल में विभाजित किया जायेगा।
लीग का पहला चरण नईदिल्ली में 23 से 29 मार्च तक मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम, दूसरा चरण बेंगलुरु में 13 से 19 जुलाई तक साइ केंद्र में जबकि अंतिम चरण भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम में 22 से 29 नवंबर तक खेला जायेगा।
55