Wednesday, June 10, 2026
Home Slider अंडर-19 विश्व कप क्रिकेट : क्वार्टरफाइनल में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच भिड़ंत कल

अंडर-19 विश्व कप क्रिकेट : क्वार्टरफाइनल में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच भिड़ंत कल

by Khel Dhaba
0 comment

पोटचेफ्सट्रूम। भारत और ऑस्ट्रेलिया की जूनियर टीमें आईसीसी अंडर-19 विश्व कप क्रिकेट के क्वार्टर फाइनल में मंगलवार को यहां जब आमने-सामने होंगी तो न सिर्फ रोमांचक मुकाबले की संभावना बनेगी बल्कि कलाई के स्पिनरों रवि बिश्नोई और तनवीर सांघा के बीच भी रोचक जंग देखने को मिलेगी।

सफेद गेंद की क्रिकेट में हाल के दिनों में कलाई के स्पिनरों ने अहम भूमिका निभायी है और जूनियर क्रिकेट भी उससे अछूता नहीं है जहां बिश्नोई टूर्नामेंट के सबसे प्रभावशाली गेंदबाज साबित हुए हैं और वह ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ अपनी टीम का पलड़ा भारी रखने की कोशिश करेंगे।

बिश्नोई ने अब तक तीन मैचों में दस विकेट लिये हैं। इनमें न्यूजीलैंड के खिलाफ 30 रन देकर चार विकेट लेने का शानदार प्रदर्शन भी शामिल है। इससे बिश्नोई ने साबित कर दिया कि आखिर आईपीएल नीलामी के दौरान किंग्स इलेवन पंजाब ने उन पर दो करोड़ रुपये क्यों खर्च किये थे।

आंकड़ों पर गौर करें तो सांघा भी बिश्नोई से पीछे नहीं है और उन्होंने भी अब तक दस विकेट लिये हैं जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 14 रन देकर पांच विकेट है जो उन्होंने नाईजीरिया के खिलाफ किया था। लेकिन भारतीय मूल के इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ भी चार विकेट लिये थे और इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने एक विकेट हासिल किया था। मंगलवार को होने वाले मैच में कलाई के दोनों स्पिनर अपनी टीमों के लिये काफी अहम साबित होंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.