Monday, February 2, 2026
Home राष्ट्रीय World गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर’ के लिये नामांकित हुईं रानी रामपाल

World गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर’ के लिये नामांकित हुईं रानी रामपाल

by Khel Dhaba
0 comment

नई दिल्ली। हॉकी की संचालन संस्था एफआईएच ने भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को ‘वल्र्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर’ के लिये नामांकित किया।

हॉकी इंडिया ने बयान में कहा कि अंतरराष्ट्रीय महासंघों द्वारा इस पुरस्कार के लिये 25 खिलाड़ियों को नामांकित किया गया है और एफआईएच ने रानी के शानदार प्रदर्शन और उनकी अगुआई करने की काबिलियत को देखकर उनका नाम इस पुरस्कार के लिये शामिल किया।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने कहा, ‘‘हॉकी इंडिया रानी के ‘वल्र्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर 2019’ के लिये नामांकित किये जाने की खबर से बहुत खुश है। वह देश में कईयों के लिये प्रेरणास्रोत हैं।

विजेता का फैसला आनलाइन वोटिंग में किया जायेगा जो 30 जनवरी को समाप्त होगी। रानी ने भारत के पहली बार लगातार ओलंपिक खेलों के लिये क्वालीफाई करने में काफी अहम भूमिका निभायी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights