Tuesday, February 3, 2026
Home Slider राष्ट्रीय महत्व का इवेंट’ करार दिया गया खेलो इंडिया गेम्स

राष्ट्रीय महत्व का इवेंट’ करार दिया गया खेलो इंडिया गेम्स

by Khel Dhaba
0 comment

नई दिल्ली। भारत सरकार ने खेलो इंडिया गेम्स को ‘राष्ट्रीय महत्व का इवेंट’ करार दिया है। खेलो इंडिया गेम्स, जिसमें कि खेलो इंडिया स्कूल गेम्स, खेलो इंडिया यूथ गेम्स, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स, खेलो इंडिया गेम्स फॉर डिफ्रेंडली एबल्ड पर्सन और खेलो इंडिया गेम्स फॉर इंडीजीनियस स्पोट्र्स भी शामिल हैं, इसे अब ‘राष्ट्रीय महत्व के इवेंट’ के रूप में पहचान दी गई है।

इसके साथ ही प्रसारणकर्ता स्टार स्पोट्र्स को दूरदर्शन के साथ प्रसारण को साझा करना अनिवार्य होगा ताकि देश के वे युवा जिनके पास केबल नेटवर्क नहीं हैं, वे भी खेलो इंडिया गेम्स को देख सकें और इन खेलों से प्रेरित हो सके।

स्टार स्पोट्र्स गुवाहाटी में 10 जनवरी से शुरू हो रहे खेलो इंडिया गेम्स का प्रसारण करेगा। इसके लिए उसने भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के साथ करार किया है और इस करार के तहत वह प्रतियोगिता के प्रत्येक दिन आठ घंटे हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं में इन खेलों का प्रसारण करेगा।
केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि खेलो इंडिया गेम्स ना केवल एक इवेंट है बल्कि यह एक आंदोलन है। खेलो को बढ़ावा देना और युवाओं के बीच फिटनेस को बढ़ावा देना, भारत का खेल महाशक्ति बनाने की दिशा में पहला कदम है। खेलो इंडिया गेम्स को राष्ट्रीय महत्व का इवेंट करार देना लक्ष्य हासिल करने की दिशा में एक शानदार कदम है। खेल मंत्रालय के लिए भी यह एक गर्व की बात है। मुझे विश्वास है कि यह कदम खेलो को गंभीरता से लेने के लिए अधिक से अधिक युवाओं को प्रोत्साहित करेगा।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तीसरे संस्करण के 20 खेलों में करीब 6800 एथलीटों के भाग लेने की उम्मीद है। इस बार लॉन बॉल और साइक्लिंग को भी इसमें शामिल किया गया है। टूर्नामेंट के अधिकारियों ने सुनिश्चित किया है कि प्रतियोगिता के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तीसरे संस्करण का उद्घाटन समारोह शुक्रवार को गुवाहाटी के इंदिरा गांधी स्टेडियम में होगा और फिर इसके बाद खिलाड़ी इन खेलों में भाग लेंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights