पटना। आगामी 6 से 8 दिसम्बर तक साइंस सिटी कोलकाता में आयोजित होने जा रहे पूर्वी क्षेत्र फिटनेश स्पोट्र्स एंड बेलनेस एक्सपो के लोगो का अनावरण बुधवार को राजधानी के युवा आवास में किया गया।
फिट एक्सपो इंडिया द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय आयोजन में कबड्डी, फुटबॉल बाक्सिंग, खो-खो, तलवारबाजी, जूडो, कराटे, बास्केटबॉल, भारोत्तोलन समेत 46 खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें सिर्फ पूर्वी क्षेत्र में पडऩे वाले राज्य बंगाल, बिहार, झारखंड, असम, ओडिसा और सेवन सिस्टर स्टेट की टीमें भाग लेंगी।
आयोजन स्थल पर भाग लेने वाले राज्यों के ओलम्पिक संघ को अपना-अपना स्टॉल लगाने हेतु नि:शुल्क जगह उपलब्ध कराया जायेगा। अंतर राज्य प्रतियोगिताएं होंगी। बीस उत्कृष्ट स्पोट्र्स आइकॉन को एक्सलेंस अवार्ड भी प्रदान किया जायेगा।
ग्रामीण खेल को महिलाओं के बीच लोकप्रिय बनाने के लिए एक विशेष क्षेत्र में आयोजन किया जायेगा। महिला कबड्डी प्रीमियर लीग, महिला खो-खो, टग आफ वार, थ्रोबाल की चैम्पियनशिप होगी। साथ ही इस दौरान कई सेमिनार आयोजित किये जायेंगे। जनवरी 2020 में बिहार में इस आयोजन का छोटा स्वरूप आयोजित किया जायेगा।
इस आयोजन के लोगो का अनावरण बिहार फुटबॉल संघ के सचिव सैयद इम्तियाज हुसैन, आयोजन कमेटी के सदस्य संजय श्रीवास्तव, बिहार बाक्सिंग संघ के सचिव राजीव कुमार सिंह, वालीबाल संघ के सचिव रामाशीष प्रसाद सिंह, खो-खो संघ के सचिव नीरज कुमार पप्पू, अंतरराष्टद्द्रीय महिला फुटबॉलर अंशा कुमारी, मनप्रीत कौर, पटना फुटबॉल संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद यादव, बिहार ओलम्पिक संघ के उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह, रेलवे महिला टीम के कोच राकेश पी. सिंह ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर पूर्व संतोष ट्राफी खिलाड़ी सूर्यकांत शुक्ला, एसके मजूमदार मौजूद थे।