59
गया। गया जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में विष्णु सिंह गया जिला क्रिकेट लीग का शानदार आगाज रविवार को खेल परिसर मैदान, गया कॉलेज में होगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन सांसद डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह करेंगे। गया जिला ए डिवीजन क्रिकेट लीग में कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी। उद्घाटन मुकाबला 18 नवंबर को अरुणोदय क्रिकेट एकेडमी और मौर्या आईटीआई क्लब के बीच खेला गया। 19 नवंबर को युवराज क्रिकेट क्लब बालमुकुंद क्रिकेट क्लब के बीच होगा।