Sunday, May 24, 2026
Home Slider रणजी टीम चयन के लिए ट्रायल 18 नवंबर से जगजीवन स्टेडियम में

रणजी टीम चयन के लिए ट्रायल 18 नवंबर से जगजीवन स्टेडियम में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा रणजी टीम के चयन के लिए जगजीवन स्टेडियम में 18 नवंबर से ट्रायल किया जा रहा है। इस ट्रायल में सभी जिलों के निबंधित खिलाड़ियों को हीं शामिल किया जाएगा। यह स्पष्ट किया जाता है कि किसी भी खिलाड़ी को जिलों से अनुशंसा लेकर नहीं आना है। सभी खिलाड़ियों को ट्रायल स्थल पर रिपोर्ट करने के बाद जिले और क्लब की जानकारी देनी है, जिसकी तहकीकात बीसीए के द्वारा जिलों से की जा सकती है। 18 नवंबर को सुबह नौ बजे से ट्रायल प्रारंभ होगा। ट्रायल में शमिल होने वाले खिलाडियों को जन्म प्रमाण पत्र, पहचान संबंधी प्रमाण, पासपोर्ट साइज़ का फोटो के साथ रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है।
स्रोत : https://biharcricketassociation.in/

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights