Monday, May 25, 2026
Home Latest रोनाल्डो के 701वें गोल से यूवेंटस ने बोलोगना को हराया

रोनाल्डो के 701वें गोल से यूवेंटस ने बोलोगना को हराया

by Khel Dhaba
0 comment

मिलान। क्रिस्टियानो रोनाल्डो और मिरालेम जानिच के गोल से यूवेंटस ने बोलोगना को 2-1 से हराकर सीरी ए की तालिका में शीर्ष पर अपनी स्थिति और मजबूत की।

पिछले सप्ताह पुर्तगाल के लिए खेलते हुए रोनाल्डो ने करियर (अंतराष्ट्रीय और लीग मुकाबलों को मिलाकर) का 700वां गोल किया था। इस मुकाबले के लिए उन्हें विशेष जर्सी दी गयी थी जिसके पीछे 700 लिखा था।

चौंतीस साल के इस खिलाड़ी ने 701वां गेल करने में ज्यादा समय नहीं लिया। मैच के 19वें मिनट में उनके गोल से यूवेंटस की टीम ने 1-0 से बढ़त बना ली।

ब्राजील के डिफेंडर दानिलो ने इसके सात मिनट बाद ही गोल कर मुकाबले में बोलोगना की वापसी करायी। मध्यांतर के आठ मिनट बाद हालांकि जानिच के गोल से यूवेंटस ने बढ़त कायम कर ली जो मैच खत्म होने तक बरकरार रही।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights