पटना, 1 मार्च। पूर्वी चंपारण ने वेस्टर्न जोन से बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। पूर्वी चंपारण ने अपने अंतिम लीग मुकाबले में सीवान को दो विकेट से हराया। पूर्वी चंपारण ने अपने सारे मुकाबले जीते हैं। इस जोन में सीवान और गोपालगंज के बीच 2 मार्च को मुकाबला खेला जायेगा पर इसके परिणाम से कोई असर नहीं पड़ेगा।
मैच का सार
टॉस पूर्वी चंपारण ने जीता सीवान को बैटिंग का न्योता दिया। सीवान ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में सात विकेट पर 276 रन बनाये। पूर्वी चंपारण ने 49.1 ओवर में 8 विकेट पर 278 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। विजेता टीम के जेके (92 रन) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
सतीश कुमार की शानदार पारी
सीवान की ओर से सतीश स्वामीनाथ कुमार ने 94 रन की बेहतरीन पारी खेली। विशाल कुमार सिंह ने 57 रन और कप्तान मोहम्मद कैफी शमशीर ने तेज 33 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। अंतिम ओवरों में अबुल एम.डी. याहिया फराह ने नाबाद 21 रन जोड़कर स्कोर 276 तक पहुंचाया।

पूर्वी चंपारण की दमदार बल्लेबाजी
लक्ष्य का पीछा करते हुए पूर्वी चंपारण की ओर से जीके ने 92 रन की शानदार पारी खेली, जबकि युसुफ नदीम ने 68 रन बनाए। कप्तान सकीबुल गनी ने 19 रन और अनुपम कुमार ने 25 रन का योगदान देकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया।
शब्बीर खान की घातक गेंदबाजी
सीवान के गेंदबाज शब्बीर खान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 ओवर में 65 रन देकर 5 विकेट झटके और मैच को रोमांचक बना दिया। इमरान नज़ीर ने 2 विकेट लेकर विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रखा, लेकिन पूर्वी चंपारण की टीम लक्ष्य हासिल करने में सफल रही।
संक्षिप्त स्कोर
सीवान : 50 ओवर में 7 विकेट पर 276 रन, सतीश कुमार 94, विशाल कुमार सिंह 57, एम.डी. कैफी शमशीर 33, अबुल एम.डी. याहिया फराह नाबाद 21, इमरान नजीर 19, अनुपम श्रीवास्तव 11, टुन्ना कुमार 2/59, राजेश साहनी 1/22, मणिकांत 1/22, आशुतोष 2/56, सकीबुल गनी 1/70
पूर्वी चंपारण : 49.1 ओवर में 8 विकेट पर 278 रन, जी.के. 92, युसुफ नदीम 68, अनुपम कुमार 25, रितिक रंजन 23, सकीबुल गनी 19, मणि कांत 19,शब्बीर खान 5/65, इमरान नजीर 2/35, प्रिंस शाही 1/10.
इन्हें भी पढ़ें
पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में आरबीएनवाईएसी और पंचशील सीसी ने साझा किए अंक
बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी में कटिहार का विजय क्रम जारी
भागलपुर बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी के अंतिम 8 में
दरभंगा बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल में
बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी : समस्तीपुर के आलोक का विस्फोटक शतक