पटना, 12 फरवरी। खेल के क्षेत्र में लगातार प्रगति कर रहे बिहार को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि मिली है। स्पोर्ट्स स्टार एसेस अवॉर्ड 2026 में बिहार को ‘बेस्ट स्टेट प्रमोटिंग स्पोर्ट्स’ चुना गया है। इस उपलब्धि की जानकारी देने के लिए स्पोर्ट्स स्टार एसेस का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ सभागार में मिला और उन्हें सम्मानित किया।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि राज्य में खेल विकास के लिए चल रही योजनाओं और बुनियादी ढांचे के विस्तार की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना हो रही है। राष्ट्रीय जूरी ने बिहार की खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने, खेल अधोसंरचना के निर्माण और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने के प्रयासों को देखते हुए यह सम्मान दिया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस उपलब्धि के लिए बिहारवासियों की ओर से धन्यवाद देते हुए कहा कि राज्य सरकार खेल को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में खिलाड़ियों को और बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, खेल विभाग के सचिव महेंद्र कुमार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्रन शंकरन, तीन बार के ओलंपियन और इंडियन हॉकी टीम के पूर्व कप्तान श्री एम०एम० सोमैया, स्पोर्ट्स स्टार मैगजिन के चीफ एडिटर श्री आनंद सेन गुप्ता सहित अन्य वरीय अधिकारी तथा डेलीगेशन के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

जूरी में सुनील गावस्कर, अभिनव बिंद्रा, विश्वनाथन आनंद, अंजलि भागवत, अपर्णा पोपट और एम.एम. सोमैया जैसे दिग्गज खेल व्यक्तित्व शामिल थे, जिन्होंने बिहार की खेल नीतियों और उपलब्धियों को सराहा।
इन्हें भी पढ़ें
मेंस टी20 विश्व कप मैच प्रीव्यू : ऑस्ट्रेलिया की चाहत बड़ी जीत की
मेंस टी20 विश्व कप मैच प्रीव्यू : दोनों टीमों को पहली जीत की तलाश
मेंस टी20 विश्व कप : सुपर आठ की उम्मीदों के लिए होगी लड़ाई
मेंस टी20 विश्व कप में श्रीलंका की 105 रन की बड़ी जीत