Monday, February 9, 2026
Home बिहारक्रिकेट पूर्वी चंपारण जिला क्रिकेट लीग में एमजेके सुगौली जीता

पूर्वी चंपारण जिला क्रिकेट लीग में एमजेके सुगौली जीता

ब्रावो क्रिकेट क्लब को 35 रन से हराया, आयुष मैन ऑफ द मैच

by Khel Dhaba
0 comment

मोतिहारी, 9 फरवरी। पूर्वी चंपारण जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित सत्यदेव प्रसाद चौधरी स्मृति पूर्वी चंपारण जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग (ग्रुप बी) का एक महत्वपूर्ण मुकाबला 9 फरवरी यानी सोमवार को गांधी मैदान में खेला गया। मुकाबला एमजेके सुगौली और ब्रावो क्रिकेट क्लब के बीच हुआ।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एमजेके सुगौली की टीम ने निर्धारित 30 ओवर में 166 रन बनाए। टीम की ओर से आयुष ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 79 रन बनाए, जबकि इमरान ने 42 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। ब्रावो क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में बरुन ने 3 विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्रावो क्रिकेट क्लब की टीम 131 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। ब्रावो की ओर से कार्तिक ने 55 रन और आदित्य ने 32 रन बनाए। एमजेके की गेंदबाजी में अनमोल ने 3 विकेट हासिल किए, जबकि सरफराज को 2 विकेट मिले।

एमजेके सुगौली ने यह मुकाबला 35 रन से जीत लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए आयुष को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

इस मैच की जानकारी मधुरेन्द्र सिंह, जिला क्रिकेट लीग प्रभारी ने मीडिया को दी। मैच के दौरान प्रभाकर जायसवाल, बसंत कुमार, अमित कुमार सेन, विजय कुमार, रितेश श्रीवास्तव, रवि कुमार चुटुन, अय्याज अहमद, रवि राज, संत कुमार, सुबोध कुमार, विश्वनाथ प्रसाद सहित कई क्रिकेट प्रेमी और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights