Tuesday, February 3, 2026
Home बिहारफुटबॉल ललित विजय मेमोरियल राज्य स्तरीय फुटबॉल का शानदार आगाज

ललित विजय मेमोरियल राज्य स्तरीय फुटबॉल का शानदार आगाज

मुजफ्फरपुर जिला एकादश सेमीफाइनल में, स्पोट्र्स क्लब मोतिहारी हारा

by Khel Dhaba
0 comment

मुजफ्फरपुर, 3 फरवरी। स्थानीय खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में पांचवीं ललित विजय मेमोरियल राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुकाबले में मुजफ्फरपुर जिला एकादश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी को 1-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया।

उद्घाटन मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती मोनालिसा (उप मेयर, मुजफ्फरपुर) द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ.नवीन कुमार, श्रीमती राशि खत्री, अश्वनी खत्री, कुमार उत्पल उर्फ अप्पू जी, पंकज कुमार (जीडी मदर), उदय कुमार (अध्यक्ष, टूर्नामेंट कमेटी), मनीष कुमार (उपाध्यक्ष), राम नरेश ईश्वर सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया, टूर्नामेंट के प्रतीक चिन्ह को गुब्बारे के माध्यम से आसमान में उड़ाया तथा बॉल पर किक मारकर टूर्नामेंट का औपचारिक उद्घाटन किया। टूर्नामेंट कमेटी की ओर से मुख्य अतिथियों को शॉल, पुष्प गुच्छ और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

मैच का हाल

मैच के दौरान दोनों टीमों ने संघर्षपूर्ण खेल का प्रदर्शन किया। खेल के 23वें मिनट में स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी के डिफेंडर द्वारा डी-एरिया में हैंडबॉल करने पर निर्णायक ने मुजफ्फरपुर के पक्ष में पेनल्टी शॉट दिया। मुजफ्फरपुर के खिलाड़ी जर्सी नंबर 13 रॉबर्ट ने पेनल्टी को गोल में बदलते हुए टीम को 1–0 की बढ़त दिला दी। मध्यांतर तक यही स्कोर रहा।

दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने गोल के लिए कई प्रयास किए, लेकिन कोई भी टीम सफलता हासिल नहीं कर सकी। अंततः मुजफ्फरपुर जिला एकादश ने मुकाबला 1–0 से जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

पुरस्कार व अधिकारी

आज के मैच में बेस्ट-22 खिलाड़ी का पुरस्कार मुजफ्फरपुर जिला फुटबॉल टीम के गोलकीपर पीयूष कुमार को अतिथि श्रीमती किरण द्वारा प्रदान किया गया।
मैच में निर्णायक के रूप में राहुल कुमार, सहायक निर्णायक नीतीश कुमार और अलीमुद्दीन, जबकि चौथे निर्णायक के रूप में विपिन कुमार ने अपनी भूमिका निभाई।

टूर्नामेंट सचिव अनिल कुमार सिंह ने जानकारी दी कि 4 फरवरी 2026 को टूर्नामेंट का दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला मुंगेर जिला एकादश बनाम हर्नाटांड़ स्पोर्ट्स क्लब, पश्चिमी चंपारण के बीच खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights