Tuesday, February 3, 2026
Home बिहारक्रिकेट बेगूसराय जिला क्रिकेट लीग में दिनकर, बलिया और बेगूसराय क्रिकेट क्लब विजयी

बेगूसराय जिला क्रिकेट लीग में दिनकर, बलिया और बेगूसराय क्रिकेट क्लब विजयी

बछवाड़ा, बरौनी और बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब की टीमें हारीं

by Khel Dhaba
0 comment

बेगूसराय, 2 फरवरी। बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित बेगूसराय जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के तीसरे दिन मंगलवार को तीन अलग-अलग मैदानों पर मुकाबले खेले गए। दिनभर चले रोमांचक मैचों में दिनकर क्रिकेट क्लब, बलिया क्रिकेट क्लब और बेगूसराय क्रिकेट क्लब ने जीत दर्ज की।

गांधी स्टेडियम, बेगूसराय

बलिया क्रिकेट क्लब ने बछवाड़ा क्रिकेट क्लब को 4 विकेट से हराया
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बछवाड़ा क्रिकेट क्लब 27 ओवर में 121 रन पर ऑलआउट हो गई। ज्ञानोदय (42) और हर्ष (18) ने सर्वाधिक रन बनाए। गेंदबाजी में बलिया की ओर से यशवंत ने 3 विकेट, जबकि प्रियांशु, मुन्ना और अमित राधे ने 2-2 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए बलिया क्रिकेट क्लब ने 13 ओवर में 6 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। युवराज (42) और प्रियांशु (23) ने अहम योगदान दिया। बछवाड़ा के लिए सिराज ने 3 और हर्ष ने 2 विकेट झटके। मैन ऑफ द मैच: प्रियांशु सुनील कुमार। पुरस्कार वितरण अध्यक्ष सुनील सिंह और सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने किया।

फर्टिलाइजर मैदान

दिनकर क्रिकेट क्लब ने बरौनी क्रिकेट क्लब को 8 विकेट से पराजित किया
पहले बल्लेबाजी करते हुए बरौनी क्रिकेट क्लब 25 ओवर में 92 रन पर सिमट गई। सौरव (35) शीर्ष स्कोरर रहे। दिनकर की गेंदबाजी में राम विनीत शरण ने 3 विकेट, जबकि चंदन गिरी, आदित्य और राम संजय पोद्दार ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में दिनकर क्रिकेट क्लब ने 17वें ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। शिवम ने नाबाद 71 रन (52 गेंद) की शानदार पारी खेली, रोहित ने 16 रन जोड़े।
मैन ऑफ द मैच: शिवम

ग्रीन पार्क, उलाव

बेगूसराय क्रिकेट क्लब ने बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब को 7 विकेट से हराया
बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब 39 ओवर में 180 रन पर ऑलआउट हुई। युवराज (63) और ऋषिकेश (34) ने अच्छी बल्लेबाजी की। गेंदबाजी में राम सुमित ने 3 और सत्यम ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बेगूसराय क्रिकेट क्लब ने 34 ओवर में 3 विकेट खोकर जीत दर्ज की। जयंत (66) और सिद्धार्थ (36) ने टीम को जीत तक पहुँचाया। मैन ऑफ द मैच: आयोजन समिति के संयोजक निराला कुमार ने प्रदान किया। मैचों में अंपायरिंग की भूमिका विश्वजीत कुमार, टी. हुसैन, बबली, अबू बकर, रामकुमार और पल्लव कुमार ने निभाई। मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने जानकारी दी कि कल भी तीनों मैदानों पर लीग मैच खेले जाएंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights