Sunday, February 1, 2026
Home बिहारक्रिकेट लक्ष्मण सिंह मेमोरियल क्रिकेट में लायंस व चैंपियंस जीते

लक्ष्मण सिंह मेमोरियल क्रिकेट में लायंस व चैंपियंस जीते

बॉम्बर्स और नाइटराइडर्स की टीमें हारीं

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 1 फरवरी। स्थानीय श्रीकृष्णा स्टेडियम में चल रहे लक्ष्मण सिंह स्मृति अंडर-15 अंतर विद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार यानी 1 फरवरी को खेले गए मैच में लांयस और चैंपियंस ने जीत दर्ज की। पहले मुकाबले में चैंपियंस ने बाम्बर्स को 29 रन से तो दूसरे मुकाबले में लायंस ने भी शानदार खेल दिखाते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी नाइटराइडर्स को 57 रन से मात दी।

पहला मैच

दिन के पहले मुकाबले में चैंपियंस ने बॉम्बर्स को 29 रन से पराजित किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चैंपियंस ने ओपनर आयुष्मान जैन की शानदार 60 रन की पारी की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 140 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बॉम्बर्स की टीम 19.3 ओवर में 111 रन पर ऑलआउट हो गई। बॉम्बर्स की ओर से आयुष राज ने सर्वाधिक 29 रन बनाए। चैंपियंस की जीत में ध्रुव कुमार की सधी हुई गेंदबाजी अहम रही, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

संक्षिप्त स्कोर
चैंपियंस : 20 ओवर में 9 विकेट पर 140 रन, आयुष्मान जैन 60, शिवम कुमार 18, अतिरिक्त 34, अंश राज 4/16, अर्नव सिंह 2/23, आयुष कुमार केसरी 2/24

बॉम्बर्स : 19.3 ओवर में 111 रन पर ऑलआउट, आयुष राज 29, प्रत्युष राज 12, प्रेम राज 11, अतिरिक्त 34,ध्रुव कुमार 3/11, हरि ओम 3/16, हिमांशु कुमार 2/23

दूसरा मैच

दिन के दूसरे मुकाबले में लायंस ने नाइटराइडर्स को एकतरफा अंदाज में 57 रन से पराजित किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लायंस टीम की शुरुआत संयमित रही। कप्तान आर्यन अरविंद सिंह ने शानदार 62 रन की जिम्मेदार पारी खेली, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज प्रशांत कुमार ने नाबाद 55 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। दोनों की साझेदारी की बदौलत लायंस ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 146 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नाइटराइडर्स की टीम लायंस के अनुशासित गेंदबाजी आक्रमण के सामने पूरी तरह बिखर गई। पूरी टीम महज 16.1 ओवर में 89 रन पर ऑलआउट हो गई। नाइटराइडर्स की ओर से कप्तान शाह गोस्वामी ने सर्वाधिक 29 रन बनाए, जबकि अन्य बल्लेबाज दोहरे अंक तक भी नहीं पहुंच सके। लायंस के गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट चटकाते हुए मुकाबले को एकतरफा बना दिया। शानदार कप्तानी पारी के लिए लायंस के कप्तान आर्यन अरविंद सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

संक्षिप्त स्कोर

लायंस: 20 ओवर में 7 विकेट पर 146 रन, आर्यन अरविंद सिंह 62, प्रशांत कुमार नाबाद 55, सम्राट देव सिंह 10, अतिरिक्त 12, प्रेम 3/34, शाह गोस्वामी 2/16

नाइटराइडर्स: 16.1 ओवर में 89 रन पर ऑलआउट, शाह गोस्वामी 29, अतिरिक्त 19, गोलू 2/5, शिवम 2/11, देवराज 1/25, शिवु भूषण 1/26, मयंक कुमार 1/12, अभय सिंह 1/7

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights