मोतिहारी, 1 फरवरी। पूर्वी चंपारण जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित सत्यदेव प्रसाद चौधरी स्मृति सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग के ग्रुप ए के मुकाबबले में ढाका क्रिकेट क्लब ने रक्सौल क्रिकेट एकेडमी रेड को चार विकेट से हराया।
स्थानीय स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ढाका क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित ओवरों में 124 रन बनाए। ढाका की ओर से गुलशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 43 रन बनाए। रक्सौल की गेंदबाजी प्रभावशाली रही, जहां संजय, आदर्श और रवि ने दो-दो विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रक्सौल क्रिकेट एकेडमी रेड की टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए मात्र 20 ओवर में 6 विकेट पर 126 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। ढाका की ओर से गेंदबाजी में सौरभ ने 4 विकेट, जबकि आजम ने 2 विकेट हासिल किए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
शानदार प्रदर्शन के लिए रक्सौल के गौहर अंसारी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें यह पुरस्कार स्पोर्ट्स क्लब के उप सचिव शंभु यादव द्वारा प्रदान किया गया।
मैन ऑफ द मैच पुरस्कार के प्रायोजक एम.एस. स्पोर्ट्स, अरेराज और क्लासिक स्पोर्ट्स, मोतिहारी रहे।

मैच में अंपायर की भूमिका कुमार राज और तैयब हुसैन ने निभाई। इस अवसर पर प्रभाकर जायसवाल, बसंत कुमार, अमित कुमार सेन, विजय कुमार, रितेश श्रीवास्तव, रवि कुमार चुटुन, अय्याज अहमद, रवि राज, संत कुमार, सुबोध कुमार, विश्वनाथ प्रसाद, फैसल गनी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस मैच की जानकारी लीग संयोजक मधुरेन्द्र सिंह ने मीडिया को दी।