Saturday, January 31, 2026
Home बिहारक्रिकेट मधुबनी जिला क्रिकेट लीग में डायमंड रेड क्रिकेट क्लब जीता

मधुबनी जिला क्रिकेट लीग में डायमंड रेड क्रिकेट क्लब जीता

पंडौल ने सद्भावना क्रिकेट क्लब को 7 विकेट से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

मधुबनी, 31 जनवरी। मधुबनी जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित मधुबनी जिला क्रिकेट लीग सत्र 2025–26 के तहत आज का मुकाबला सद्भावना क्रिकेट क्लब, सागरपुर और डायमंड रेड क्रिकेट क्लब, पंडौल के बीच मकसूदा मैदान पर खेला गया। यह मैच निर्णायकों के निर्णयानुसार 30–30 ओवरों का कराया गया।

मैच में अनिल कुमार और संजीव कुमार सिंह ने अंपायर की भूमिका निभाई। टॉस जीतकर सद्भावना क्रिकेट क्लब, सागरपुर ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन टीम का यह निर्णय सही साबित नहीं हो सका।

पहले बल्लेबाजी करते हुए सद्भावना क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 19.3 ओवर में 68 रन पर ऑलआउट हो गई। बल्लेबाजी में साकेत और कुमार जयानंद ने 9–9 रन बनाए, जबकि शशांक और रौशन त्यागी ने 7–7 रन तथा अभय ने 6 रन का योगदान दिया। डायमंड रेड क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में मुकेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट, आयुष ने 2 विकेट, जबकि साफवान, प्रियम और सत्यप्रकाश ने 1–1 विकेट हासिल किया।

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी डायमंड रेड क्रिकेट क्लब, पंडौल ने 69 रनों के लक्ष्य को 14 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया और मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया। बल्लेबाजी में अनुराग ने शानदार 31 रन, कृष्णा नवाद ने 14 रन और मुकेश नवाद ने 9 रन बनाए। सद्भावना क्लब की ओर से गेंदबाजी में कुमार जयानंद ने 3 विकेट प्राप्त किए।

मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मुकेश को दिया गया, जिसे संतोष झा द्वारा प्रदान किया गया। लीग का अगला मुकाबला कल, क्रिक एरा एकेडमी, मधुबनी और सद्भावना क्रिकेट क्लब, सागरपुर के बीच खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights