Tuesday, November 18, 2025
Home बिहार अंतर प्रमंडल विद्यालय बालिका शतरंज : दरभंगा, मुंगेर, तिरहुत और पटना शीर्ष पर

अंतर प्रमंडल विद्यालय बालिका शतरंज : दरभंगा, मुंगेर, तिरहुत और पटना शीर्ष पर

18 नवंबर को खेला जायेगा प्रतियोगिता अंतिम राउंड

by Khel Dhaba
0 comment

किशनगंज, 17 नवंबर। यहां चल रही राज्य स्तरीय बालिका शतरंज प्रतियोगिता के दूसरे दिन चौथे राउंड की समाप्ति तक अंडर-14, 17 और 19 तीनों आयु वर्गों में दरभंगा, मुंगेर, तिरहुत और पटना प्रमंडलों की खिलाड़ी संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंच गई हैं। सोमवार को खेले गए मुकाबलों में प्रदेश के 9 प्रमंडलों की 97 बालिका खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने की उम्मीदों के साथ जोरदार प्रतिस्पर्धा की।

किशनगंज के सम्राट अशोक भवन में खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं जिला प्रशासन किशनगंज के संयुक्त तत्वावधान में, जिला शतरंज संघ और लर्निंग पार्टनर चेस क्रॉप्स अकादमी की ओर से आयोजित तीन-दिवसीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

आयु वर्ग अनुसार स्थिति

अंडर-14 : दरभंगा प्रमंडल की मनीषा यादव और मुंगेर प्रमंडल की इशिका 4-4 अंक लेकर संयुक्त शीर्ष पर।
अंडर-17: तिरहुत की नव्या गोयंका और दरभंगा की खुशबू कुमारी 4-4 अंकों के साथ पहले स्थान पर।
अंडर-19 : मुंगेर की तनु कुमारी और पटना की श्रेया कुमारी 4-4 अंक हासिल कर तालिका में शीर्ष पर।

किशनगंज के खिलाड़ियों का प्रदर्शन

अंडर-14
पलचीन जैन – 9वां स्थान
जयश्री प्रभा – 21वां स्थान
आराध्या सिंह – 31वां स्थान

अंडर-17
दृष्टि दिया प्रमाणिक – 3रा स्थान
सिद्धि सेठिया – 29वां स्थान

अंडर-19
तराशा कुमारी – 3रा स्थान
अन्वेषा बनर्जी – 5वां स्थान
सकनूर फातिमा – 12वां स्थान

प्रतियोगिता का स्वरूप

पूरी प्रतियोगिता 6 राउंड की है और मंगलवार को अंतिम परिणाम घोषित किए जाएंगे। प्रत्येक आयु वर्ग से 4-4 विजेता खिलाड़ी राष्ट्रीय एसजीएफआई शतरंज प्रतियोगिता के लिए चयनित होंगी।

प्रशासन की प्रतिक्रिया

जिलाधिकारी विशाल राज ने प्रतियोगिता की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि “पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रतियोगिता शांतिपूर्ण, गरिमामय और सफलतापूर्वक संपन्न होने की पूरी संभावना है। सभी पक्षों से सहयोग अपेक्षित है।”

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights