Sunday, June 14, 2026
Home Latest राष्ट्रीय खेल दिवस पर Hockey India ने की बड़ी घोषणा

राष्ट्रीय खेल दिवस पर Hockey India ने की बड़ी घोषणा

पेश किए पारदर्शिता और डिजिटलाइजेशन आधारित ई-रिफॉर्म्स

by Khel Dhaba
0 comment

राजगीर, 29 अगस्त। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती जिसे पूरे देश में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है के अवसर पर हीरो एशिया कप राजगीर 2025 के उद्घाटन मैच (मलेशिया बनाम बांग्लादेश) से पूर्व विशेष श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर एशियाई हॉकी महासंघ के अध्यक्ष फुमियो ओगुरा, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण (BSSA) के महानिदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रन शंकरन (IPS), पटना ज़ोन के पुलिस महानिरीक्षक श्री जितेन्द्र राणा (IPS), हॉकी इंडिया अध्यक्ष डॉ. दिलीप तिर्की, एशियाई हॉकी महासंघ उपाध्यक्ष एवं हॉकी इंडिया महासचिव भोला नाथ सिंह, हॉकी इंडिया कोषाध्यक्ष एवं तमिलनाडु हॉकी यूनिट अध्यक्ष शेखर जे मनोहरन तथा हॉकी इंडिया महानिदेशक कमांडर आर.के. श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

देशभर के लगभग 500 ज़िलों में राष्ट्रीय खेल दिवस को बड़े उत्साह के साथ मनाया गया, जिसमें विभिन्न हॉकी गतिविधियाँ और जमीनी स्तर के कार्यक्रम शामिल रहे।

एथलीट-फर्स्ट एप्रोच : डिजिटल और ई-गवर्नेंस आधारित सुधार

हॉकी इंडिया ने इस अवसर पर भारतीय हॉकी में पारदर्शिता, पेशेवराना दृष्टिकोण और खिलाड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई ई-रिफॉर्म्स की घोषणा की।

डिजिटल आईडी कार्ड : खिलाड़ियों के लिए आधार मॉडल पर आधारित डिजिटल आईडी कार्ड जारी किए गए हैं जो हॉकी इंडिया मेम्बर यूनिट्स पोर्टल से सीधे डाउनलोड किए जा सकेंगे। इससे रजिस्ट्रेशन और वेरिफिकेशन प्रक्रिया आसान और पारदर्शी होगी।

डिजीलॉकर इंटीग्रेशन : अब खिलाड़ी अपने पिछले 5 वर्षों तक के हॉकी इंडिया नेशनल चैंपियनशिप प्रमाणपत्र सीधे डिजीलॉकर से एक्सेस कर सकेंगे। यह सुविधा कॉलेज एडमिशन, नौकरी और अन्य सत्यापन प्रक्रियाओं में मददगार साबित होगी।

एथलीट मैनेजमेंट सिस्टम (AMS) : खिलाड़ियों की फिटनेस, परफॉर्मेंस, ट्रेनिंग शेड्यूल, चोट और वेलनेस मॉनिटरिंग को ट्रैक करने वाला नया डिजिटल प्लेटफॉर्म। इसमें वियरेबल टेक्नोलॉजी से जुड़ी सुविधाएं, डेटा-आधारित विश्लेषण और सुरक्षित क्लाउड डाटाबेस शामिल है।

वियरेबल डिवाइस (रिस्टबैंड) : सीनियर पुरुष और महिला खिलाड़ियों के लिए एक विशेष डिवाइस, जो नींद, तनाव और रिकवरी लेवल को मॉनिटर करता है ताकि ओवरट्रेनिंग से बचाव हो सके।

क्या कहा अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने हॉकी इंडिया अध्यक्ष डॉ. दिलीप तिर्की ने कहा कि नेशनल चैंपियनशिप के दौरान हमें खिलाड़ियों की मूवमेंट और पंजीकरण से जुड़ी समस्याओं का पता चला। इसलिए डिजिटल आईडी कार्ड और डिजीलॉकर इंटीग्रेशन ज़रूरी था। ये कदम पारदर्शिता और खिलाड़ियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की हमारी प्रतिबद्धता का हिस्सा हैं।

जमीनी स्तर पर सुधार

हॉकी इंडिया ने अपने मेम्बर यूनिट्स पोर्टल को जिला स्तर तक विस्तारित कर दिया है। अब सभी राज्य यूनिट्स को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके जिलों में गवर्नेंस पॉलिसी और रजिस्ट्रेशन प्रोटोकॉल का पालन हो।

खिलाड़ियों के लिए आर्थिक सहयोग

हॉकी इंडिया ने घोषणा की है कि राष्ट्रीय टीम के वर्तमान में बेरोजगार खिलाड़ियों को 2 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
महासचिव श्री भोला नाथ सिंह ने कि यह योजना खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाएगी और यह संदेश देगी कि हॉकी इंडिया हमेशा खिलाड़ियों के साथ खड़ी है।”

खेल शासन अधिनियम का समर्थन

हॉकी इंडिया ने हाल ही में पारित राष्ट्रीय खेल शासन अधिनियम 2025 का स्वागत किया है, जिसमें पारदर्शिता, निष्पक्ष चुनाव, एथलीट प्रतिनिधित्व, लैंगिक समानता, सुरक्षित खेल और एंटी-डोपिंग प्रथाओं को मजबूती दी गई है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.