Wednesday, August 20, 2025
Home बिहारअन्य नीरज कुमार पप्पू तीसरी बार चुने गए केकेएफआई के निर्विरोध कार्यकारी सदस्य

नीरज कुमार पप्पू तीसरी बार चुने गए केकेएफआई के निर्विरोध कार्यकारी सदस्य

बिहार खेल जगत ने दी बधाई

by Khel Dhaba
0 comment

नई दिल्ली/पटना, 2 जुलाई। खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया (KKFI) के कार्यकारी सदस्य के रूप में नीरज कुमार पप्पू को लगातार तीसरी बार निर्विरोध चुना गया है। यह चुनाव नई दिल्ली स्थित दमनदीप बिल्डिंग में स्थित केकेएफआई मुख्यालय में सर्वसम्मति से संपन्न हुआ।

नीरज कुमार पप्पू वर्तमान में खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव हैं। उनके निर्वाचित होने से न केवल बिहार के खिलाड़ियों में उत्साह है, बल्कि खेल प्रेमियों और संबंधित संगठनों ने भी इसे राज्य के लिए सम्मान की बात बताया है।

नीरज कुमार पप्पू ने एक बार फिर भरोसा जताने और अहम जिम्मेदारी सौंपने के लिए केकेएफआई के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल, पूर्व महासचिव एम.एस. त्यागी, नव नियुक्त महासचिव उपकार सिंह और संयुक्त सचिव संजय कुमार यादव के प्रति आभार प्रकट किया।

बिहार में खो-खो को ऊंचाई देने में अहम भूमिका

बिहार में खो-खो खेल को बढ़ावा देने में नीरज कुमार पप्पू की भूमिका उल्लेखनीय रही है। उन्होंने सरकार की मदद से बिहार में खो-खो के विकास में कई कार्य किये हैं। इस मदद में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्रन शंकरण का भरपूर सहयोग और मागर्दशन मिला है।

बिहार में आयोजित प्रतियोगिताओं में खेलो इंडिया ईस्ट जोन सब-जूनियर एवं जूनियर खो-खो वीमेंस लीग जिसका आयोजन लखीसराय में सफलतापूर्वक किया गया। गोपालगंज में खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार ने बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और गोपालगंज जिला प्रशासन के सहयोग से खेलो इंडिया इंटर जोनल खो-खो वीमेंस लीग का शानदार आयोजन कराया जिसकी चर्चा पूरे देश में हुई।

खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार ने बिहार वीमेंस खो-खो लीग का दो सीजन का आयोजन कर चुकी है। पुरुष वर्ग का पहला सीजन काफी सफल रहा और दूसरे सीजन की तैयारी चल रही है। इन आयोजनों ने बिहार को राष्ट्रीय स्तर पर खो-खो का एक मजबूत केंद्र बनाने में अहम भूमिका निभाई है।

नीरज कुमार पप्पू के तीसरी बार निर्विरोध चयन पर खिलाड़ियों, कोचों, रेफरियों, खेल संगठनों, जिला संघों व सामाजिक संगठनों ने खुशी जताई और उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दीं। उनके नेतृत्व में बिहार में खो-खो को और तेज़ गति से आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई जा रही है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights