85
नार्वे , 6 जून। विश्व चैंपियन भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने वेई यी को हराकर नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में धमाका किया है। उन्होंने नौवें दौर में चीन के खिलाड़ी वेई यी को हराया और तीन अंक जुटाए। अब वे मैग्नस कार्लसन के साथ खिताब के मजबूत दावेदार बन गए हैं।
अभी अंतिम दौर से पहले गुकेश 14.5 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। कार्लसन छह खिलाड़ियों के टूर्नामेंट में खेल रहे हैं। उन्होंने अमेरिकी ग्रैंडमास्टर फैबियानो कारूआना को हराकर अपनी जगह मजबूत की है। कार्लसन सिर्फ आधा अंक पीछे हैं।
आखिरी दौर में गुकेश का मुकाबला कारूआना से होगा। वहीं, कार्लसन का मुकाबला भारत के अर्जुन एरिगैसी से होगा। दोनों विजेता बनकर 69,000 डॉलर का पुरस्कार जीतने का लक्ष्य रख रहे हैं।
अमेरिका के खिलाड़ी हिकारू नाकामुरा भी खिताब जीतने की लड़ाई में हैं। उन्होंने एरिगैसी को आर्मागेडन टाई ब्रेक में हराया। नाकामुरा के पास 13 अंक हैं। भारतीय खिलाड़ी अर्जुन एरिगैसी के पास 11.5 अंक हैं।
महिला वर्ग में दो बार की विश्व चैंपियन कोनेरू हम्पी कोले मोहरों से खेलते हुए चीन की लेई टिंगजी से हार गईं। हम्पी के पास 13.5 अंक हैं। वहीं, यूक्रेन की अन्ना मुजीचुक ने चीन की जू वेनजुन को हराकर भारत की खिलाड़ी से दो अंक आगे निकल गई हैं।
एक और भारतीय खिलाड़ी आर वैशाली को स्पेन की सारा खादेम ने हराया है। वैशाली के पास 9.5 अंक हैं।
खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।