पटना, 21 मई। सीतामढ़ी को 3 विकेट से हरा कर भोजपुर ने रणधीर वर्मा मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
स्थानीय मोइनुल हक स्टेडियम में खेले गए तीसरे क्वार्टरफाइनल में सीतामढ़ी ने पहले खेलते हुए 27.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 135 रन बनाये। जवाब में भोजपुर की टीम 43.3 ओवर में 7 विकेट पर 137 रन बना मैच अपने नाम कर लिया। सीतामढ़ी की टीम मिथिला जोन और भोजपुर की टीम शाहाबाद जोन से चैंपियन होकर क्वार्टरफाइनल में पहुंची थी।
तीसरे क्वार्टरफाइनल में टॉस भोजपुर ने जीता और सीतामढ़ी को बैटिंग का न्योता दिया। सीतामढ़ी ने पहले बैटिंग करते हुए मोहम्मद आलम के 56 रन की बदौलत 27.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 135 रन बनाये। भोजपुर की टीम की ओर से मोहित कुमार ने 5 विकेट चटकाये।
जवाब में भोजपुर की टीम 43.3 ओवर में 7 विकेट पर 137 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। शिवम सिंह ने 35, रिषभ पांडेय ने 26 रन बनाये। सीतामढ़ी की ओर से आयुष कुमार ने 3 और आलोक सिंह ने 3 विकेट चटकाये। मोहित कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
संक्षिप्त स्कोर
सीतामढ़ी : 27.2 ओवर में 135 रन पर ऑल आउट, उत्कर्ष पाठक 14, मोहम्मद आलम 56,अक्षत गुप्ता 10, आलोक सिंह 11, अतिरिक्त 19, अर्चित कश्यप 2/38,शिवम सिंह 1/15, मोहित कुमार 5/35, हिमांशु सिंह 1/40, शिवम सिंह 1/2
भोजपुर : 43.3 ओवर में 7 विकेट पर 137 रन, रितविज सिंह 15,अर्जुन सिंह 11, रिषभ पांडेय 26, शिवम सिंह 35, शिवम सिंह नाबाद 12,अतिरिक्त 27, वैभव मिश्रा 1/16,आयुष कुमार 3/29, आलोक सिंह 3/19

