Tuesday, August 5, 2025
Home बिहारक्रिकेट BCA RANDHIR VERMA U-19 ONE DAY TROPHY में पटना ने जहानाबाद को हराया

BCA RANDHIR VERMA U-19 ONE DAY TROPHY में पटना ने जहानाबाद को हराया

पटना के कप्तान प्रखर ज्ञान का हरफनमौला खेल, आदित्य कुमार का शतक, रौनित चूके

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 25 अप्रैल। आदित्य कुमार के अर्धशतक और प्रखर ज्ञान (27 रन, 4 विकेट) के हरफनमौला खेल की बदौलत पटना ने बीसीए रणधीर वर्मा मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के पाटलिपुत्र जोन के मुकाबले में जहानाबाद को 153 रन के भारी अंतर से पराजित किया।

Also Read : BCA RANDHIR VERMA U-19 ONE DAY TROPHY में बेगूसराय की ‘किंग्स साइज’ जीत

पटना की ओर से विकास कृष्णा ने 42, रौनित ने 49, आयुष ने नाबाद 39 रन की पारी खेली। जहानाबाद की ओर सर्वाधिक 33 रन कुमार शान ने बनाये और 3 विकेट चटकाये।

 

स्थानीय डीएल सिंह क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड, सदीसोपुर पर खेले गए मुकाबले में टॉस पटना ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया और निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट पर 291 रन बनाये।

Also Read : BCA RANDHIR VERMA U-19 ONE DAY TROPHY में जमुई के आर्यन का जलवा

आदित्य कुमार ने 70 गेंद में 10 चौका व 2 छक्का की मदद से 75,विकास कृष्णा ने 22 गेंद में 4 चौका व 3 छक्का की मदद से 42, प्रखर ज्ञान ने 27, रौनित कुमार ने 47 गेंद में 7 चौका की मदद से 49, आयुष ने 64 गेंद में 3 चौका की मदद से नाबाद 39, मोहित कुमार ने 29 और प्रियांशु प्रतीक ने नाबाद 12 रन बनाये।

Also Read : BCA RANDHIR VERMA U-19 ONE DAY TROPHY : मधुबनी के सुभाष का शतक, दीपक की हैट्रिक

जहानाबाद की ओर से कुमार शान ने 3, अनय, राज कमल, आयुष नंदन, आयुष पटेल और गौरव कुमार ने 1-1 विकेट चटकाये।
जवाब में जहानाबाद की टीम 38.3 ओवर में 138 रन पर ऑल आउट हो गई। जहानाबाद की ओर से धीरज कुमार ने 17, कुमार शुभम ने 11, दीपक साहनी ने 12,कुमार शान ने 33, पीयूष नंदन ने 12, राज कमल ने 12, आयुष पटेल ने 28 रन बनाये। उत्कर्ष कुमार ने 2,आयुष ने 1, प्रियांशु कुमार ने 2, प्रखर ज्ञान ने 4 विकेट चटकाये। विजेता टीम के प्रखर ज्ञान (27 रन, 4 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

Also Read : khelo india youth games 2025 bihar : कौन खेल किन शहरों में किन तिथियों में किये जायेंगे आयोजित

संक्षिप्त स्कोर

पटना : 50 ओवर में नौ विकेट पर 291 रन, आदित्य कुमार 75, विकास कृष्णा 42,प्रखर ज्ञान 27, रौनित कुमार 49,आयुष नाबाद 39,मोहित कुमार 29, प्रियांशु प्रतीक नाबाद 12, अतिरिक्त 14, अनय कुमार 1/61, राज कमल 1/43, आयुष नंदन 1/35, आयुष पटेल 1/42, कुमार शान 3/42, गौरव कुमार 1/13

Also Read : BCA RANDHIR VERMA U-19 ONE DAY TROPHY में कैमूर ने औरंगाबाद को हराया

जहानाबाद : 38.3 ओवर में 138 रन पर ऑल आउट धीरज कुमार 17,कुमार शुभम 11,दीपक साहनी 12, कुमार शान 33, पीयूष नंदन 12, राज कमल 12,आयुष पटेल 28, उत्कर्ष 2/21, आयुष 1/11,प्रियांशु कुमार 2/38, प्रखर ज्ञान 4/21

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights