Friday, February 13, 2026
Home बिहारक्रिकेट COL C K NAYUDU TROPHY में बिहार ने पारी की हार की लगाई हैट्रिक

COL C K NAYUDU TROPHY में बिहार ने पारी की हार की लगाई हैट्रिक

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 17 नवंबर। कर्नल सीके नायडू अंडर-23 मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार की हार का सिलसिला जारी है। बिहार ने हार का ‘चौका’ लगाया जबकि पारी की हार की हैट्रिक।

गुरुग्राम क्रिकेट ग्राउंड, सुल्तानपुर में खेले गए पहले फेज के अंतिम मुकाबले में मेजबान हरियाणा ने बिहार को पारी व 238 रन से हराया। इसके पहले बड़ौदा और मध्यप्रदेश ने बिहार को पारी से हराया था जबिक हैदराबाद से पारी की हार बचाने में बिहार सफल रहा था जहां उसे दस विकेट से पराजय मिली थी।

दूसरे चरण में बिहार पहला मुकाबला 25 जनवरी से मुंबई के खिलाफ और 1 फरवरी से झारखंड के खिलाफ खेलेगा। ग्रुप डी में खेल रही बिहार टीम का अभी खाता नहीं खुला है और इसके खाते में 0 अंक हैं। ग्रुप सी में खेल रही मेघालय टीम और ग्रुप ए में खेल रही त्रिपुरा टीम का भी मैच प्वायंट 0 है।

गुरुग्राम क्रिकेट ग्राउंड, सुल्तानपुर में हरियाणा के खिलाफ खेले गए मुकाबले में बिहार ने अपनी पहली पारी में 117 रन जबकि दूसरी पारी में 143 रन बनाये। हरियाणा ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 498 रन का स्कोर खड़ा किया था।

खेल के तीसरे दिन बिहार ने दूसरे दिन के 2 विकेट पर 40 रन से आगे खेलना शुरू किया और 103 रन जोड़ कर सभी 8 विकेट खो दिये यानी बिहार की टीम दूसरी पारी में 40.3 ओवर में 143 रन पर सिमट गई।

बिहार की ओर सर्वाधिक 30 रन मनीष कुमार ने बनाया जबकि अनूप कुमार ने नाबाद 21 रन की पारी खेली। कुल मिला कर कहें तो बैटर फेल रहे और गेंदबाजों ने कुछ हद तक बिहार की लाज बचा ली,नहीं तो हार का अंतर और बड़ा होता।

बिहार की ओर से दूसरी पारी में अनिमेष कुमार ने 10, प्रशांत कुमार ने 9, अंकित राज ने 14, दीपक ने 5, शशांक उपाध्याय ने 7, कनिष्क कोस्तुभ ने 3, सूरज कश्यप ने 18, अनूप कुमार ने नाबाद 21, मनीष कुमार ने 30, हर्ष नंदा ने 6 और मोहम्मद इजहार ने 9 रन बनाये।

हरियाणा की ओर से पीयूष दाहिया ने 25 रन देकर 1, अनूज ठकराल ने 47 रन देकर 3, पार्थ वत्स ने 27 रन देकर 2, दक्ष कमरा ने 21 रन देकर 2 विकेट चटकाये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights